[ad_1]
माउंट आबू37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

माउंट आबू शहर में शनिवार रात देलवाड़ा जैन मंदिर के आगे स्थित आइसक्रीम की दुकान में अचानक आग लगने से 50 हजार रुपए का सामान जल गया।
माउंट आबू शहर में शनिवार रात देलवाड़ा जैन मंदिर के आगे स्थित आइसक्रीम की दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड, पुलिस चौकी देलवाड़ा और पुलिस थाने में सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर करीब आधे घंटे में काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और पुलिस थाना हेड कॉन्स्टेबल फूलाराम मय टीम जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने आसपास की भीड़ को हटवाया और फायर ब्रिगेड की टीम ने बाहर निकल रही आग की लपटों को पानी से बुझाया। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक शांतिलाल पुरोहित ने बताया कि उसकी दुकान में बिजली के शार्ट-सर्किट से आग लगी है। आग से दुकान की सीलिंग और कुछ सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने से दुकान में करीब 50 हजार का माल जलकर राख हो हुआ है।
हेड कॉन्स्टेबल फूलाराम ने बताया कि आग किन कारणों से लगी अभी तक कुछ कह नहीं सकते हैं, लेकिन बिजली के तार से शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
[ad_2]
Source link