झाँसी:बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शोधार्थी विशाल शर्मा की भविष्यवाणी, ऑस्ट्रेलिया के युद्ध में कूदते ही छिड़ेगा विश्व-युद्ध।

author
0 minutes, 4 seconds Read
Spread the love

@आकाश कुलश्रेष्ठ,

रूड़की हरिद्वार में गूँजी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के शोधार्थी विशाल शर्मा की भविष्यवाणी l

चमन लाल महाविद्यालय, लंढौरा रुड़की में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान उस वक्त सन्नाटा खिंच गया, जब बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के एक युवा शोधार्थी ने अपनी ज्योतिषीय गणनाओं से भविष्य के महायुद्ध की चेतावनी दी।

 राजनीति विज्ञान विभाग, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (झाँसी) के शोधार्थी विशाल शर्मा ने ‘राजनीतिक ज्योतिष शास्त्र’ के वैज्ञानिक पक्ष पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करते हुए वैश्विक राजनीति को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया।
इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) द्वारा आयोजित इस संगोष्ठी में विशाल शर्मा ने भविष्यवाणी की कि, “आने वाले समय में जब भारत के पूर्व दिशा में स्थित देशों के बीच युद्ध छिड़ेगा और उस संघर्ष में ‘ऑस्ट्रेलिया’ प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो जाएगा, तब वह क्षेत्रीय युद्ध रुकने के बजाय ‘विश्व-युद्ध’ का रूप ले लेगा।” उनकी इस गणना ने वहाँ उपस्थित रक्षा विशेषज्ञों और राजनीति शास्त्रियों को गहरे चिंतन में डाल दिया।
  विशाल शर्मा ने अपने संबोधन में ‘राजनीतिक ज्योतिष शास्त्र’ को केवल भविष्यकथन नहीं, बल्कि एक ठोस वैज्ञानिक विधा के रूप में पेश किया। उन्होंने तर्क दिया कि यदि हम अपनी प्राचीन भारतीय ज्ञान प्रणालियों को आधुनिक शासन कला (Statecraft) और राजनीति विज्ञान के साथ जोड़कर देखें, तो राष्ट्र की सुरक्षा और रणनीतिक निर्णयों में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा सकते हैं। उन्होंने इसे एक ऐसी शोध पद्धति बताया जो आधुनिक कूटनीति को नई दिशा दे सकती है।
अनुच्छेद 370 के बाद जम्मू-कश्मीर के बदलते स्वरूप पर आधारित इस सेमिनार में विशाल शर्मा के इस अनूठे विषय ने सभी का ध्यान खींचा।

< यह सिर्फ भविष्यवाणी है, “सच्ची रिपोर्ट” इस भविष्यवाणी की पुष्टि नहीं करता l >

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *