बैटरी का तार हटाकर, सिलेंडर को किया बंद, आंधे घंटे में गाड़ी जली | By removing the battery wire, the cylinder was switched off, the car burnt in half an hour

author
0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

चित्तौड़गढ़24 मिनट पहले

कपासन चौराहे के पास चलती गाड़ी में लगी आग, काफी हुआ नुकसान।

पान मसाला व्यापारी की चलती मारुति वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुंआ देखते ही व्यापारी ने गाड़ी को रोककर सभी गेट को खोला। इसके बाद बैटरी का तार हटाकर गैस को बंद कर दिया। व्यापारी के उतरते ही पूरी गाड़ी जल गई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। आग में लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

आग चित्तौड़गढ़ में कपासन चौराहे के पास लगी। पान-मसाला व्यापारी शास्त्री नगर के रहने वाले शिवलाल लेहरी विजयवर्गीय ने बताया कि शास्त्री नगर से गाड़ी की सर्विसिंग करवाकर डगला का खेड़ा की तरफ जा रहे थे। उनके पास पान मसाले के खाली नए बैग्स रखे थे। जिन्हें वह खरीद कर लाए थे और अन्य व्यापारियों को बेचने जा रहे थे। इस दौरान चलती गाड़ी से धुआं देखकर गेट और खिड़कियां खोल दी। बैटरी के तार हटा दिए और पीछे रखे सिलेंडर को बंद कर दिया।

मौके पर जमा भीड़।

मौके पर जमा भीड़।

दो लाख रुपए का नुकसान
देखते ही देखते गाड़ी में आग फैल गई और धूं-धूं कर गाड़ी जल उठी। व्यापारी ने तुरंत इसकी जानकारी कंट्रोल रूम में दी। कंट्रोल रूम से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान चित्तौड़-कपासन रूट में जाम लग गया। धीरे धीरे जाम भी खुलवाया गया। गाड़ी सहित लगभग दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है। गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *