[ad_1]
सिरोही20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के वरली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के वरली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन इलाज के लिए उसे पहले पिंडवाड़ा और बाद में सिरोही अस्पताल लेकर पहुंचे। युवक की स्थिति गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया।
पिंडवाड़ा थाने के एएसआई और जांच अधिकारी हजाराम मारू ने बताया कि वरली उपवास आवेला के सरीफली नदी के पास रहने वाले कालूराम गरासिया ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र सुरेश (31) पिंडवाड़ा से मजदूरी करके घर की तरफ पैदल ही आ रहा था। शनिवार शाम करीब 7 बजे नदी की ढाल के पास पहुंचा ही था कि अचानक मना राम पुत्र काला राम गरासिया ने उसी रास्ता रोककर अपशब्द कहे और चाकू से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह वहां से बचकर वापस पीछे की तरफ भागा और थोड़ी दूर जाकर नदी के किनारे गिरकर बेहोश हो गया।
इस घटना की सूचना उसके पड़ोसियों से मिलते ही वह घटनास्थल पहुंचा तथा उसे लेकर पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही अस्पताल रेफर कर दिया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link