[ad_1]
![]()
सीकर40 मिनट पहले
राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्रालयिक कर्मचारी।
वेतन बढ़ोतरी, प्रमोशन के नियमों में संशोधन सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज सीकर में मंत्रालयिक कर्मचारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध जताया। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने आज कार्य बहिष्कार कर हाल ही में 10 फरवरी को जारी हुए बजट की कॉपियां भी जलाई। इसके बाद मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सीकर एसडीएम गरिमा लाटा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन भी सौंपा। अब मंत्रालयिक कर्मचारियों ने 9 मार्च को जयपुर कूच की चेतावनी दी है।
राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भुवनेश शर्मा ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलनरत है। 3 फरवरी 2023 को मंत्रालयिक कर्मचारियों ने जयपुर में आक्रोश रैली में निकाली। जिसके बाद मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मौके पर आकर आश्वासन दिया कि 10 फरवरी को जारी होने वाले बजट में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगे मान ली जाएगी। लेकिन जब 10 फरवरी को बजट जारी हुआ तो उसमें कर्मचारी कल्याण के सेक्शन में मंत्रालयिक कर्मचारियों के लिए कोई भी घोषणा नहीं की गई।
जिसके विरोध में आज कर्मचारियों ने बजट की कॉपियां जलाते हुए सरकार के खिलाफ विरोध जताया है। भुवनेश शर्मा ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारी अब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 20 फरवरी से 8 मार्च तक कई विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद 9 मार्च को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जयपुर कूच किया जाएगा।
[ad_2]
Source link