ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ी, 10 दिन बाद आने वाले थे घर | Posted in Siachen Glacier, health was bad while on duty on February 13, was going to come home after ten days

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

झुंझुनूं4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं का जवान शहीद - Dainik Bhaskar

झुंझुनूं का जवान शहीद

सियाचिन ग्लेशियर में ड्यूटी के दौरान झुंझुनूं का और जवान शहीद हो गया। नायाब सूबेदार देवकरण आर्मी की 15 वीं जाट रेजीमेंट यूनिट में तैनात थे। 13 फरवरी को डयूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद देवकरण को मिल्ट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

जहा उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान रविवार को देवकरण ने देश की रक्षा करते हुए प्राण गवा दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परेवज हुसैन ने बताया कि देवकरण झुंझुनूं के मलसीसर के कालियासर ग्रााम पंचायत के बुरकड़ान गांव के रहने वाले थे। देवकरण ओपरेशन रक्षक के तहत सियाचीन के ग्लेशियर में तैनात थे। आर्मी हेडक्वार्टर से आए संदेश के अनुसार, शहीद देवकरण का पार्थिव देह सोमवार सुबह 8 पहुंचेगी।

शहीद के सम्मान में गांव तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद उनके पैतृक गांव बुरकड़ान में दाह संस्कार किया जाएगा। शहीद के चचेरे भाई नितिन कुमार ने बताया कि रविवार को आर्मी हेडक्वार्टर से फोन आया तो पता चला कि शहीद हो गए हैं। नितीन ने बताया कि देवकरण 26 सितम्बर 2022 को आखिरी बार छुट्टी पर आए थे।

दस दिन बाद छुट्टी लेकर घर पर आने वाले थे। शहीद देवकरण का परिवार दो साल से जयपुर में रह रहा है। पत्नी अंजू, दो बेटे निखिल (19) व कुनाल (15) भी अपनी मां के साथ जयपुर ही रहते हैं। बड़ा बेटा जयपुर में 12 वीं छोटा 10 वीं का स्टूडेंट है। शहीद देवकरण ने वर्ष 2000 में आर्मी जाॅइनिंग की थी।

देवकरण तीन भाइयों में मंझले थे। उनके बड़े भाई संजय सिंह भी आर्मी से रिटायर है, फिलहाल डीएससी आर्मी में कार्यरत है। जबकि छोटा भाई अनिल वर्तमान में आर्मी में तैनात है। शहीद के माता पिता गांव में ही रहते है। पिता भी आर्मी से रिटायर है। बड़ा भाई झुंझुनूं में रहता है, जबकि छोटा भाई अनिल माता पिता के साथ गांव में ही रहता है।

देवकरण की शहादत की सूचना मिलने के बाद बुरकड़ान स्थित उनके घर में कोहराम मचा है। फिलहाल शहीद की पत्नी व बच्चों को सूचना नही दी गई है। उन्हें जरूरी काम बताकर गांव में बुलाया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *