बच्ची की हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती | Girl’s condition critical, admitted to hospital

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

सिरोही11 मिनट पहले

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई।

ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन स्थित पालड़ीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई और एक 3 साल की बच्ची गंभीर घायल हो गई। घायल बच्ची को इलाज के लिए सुमेरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पालड़ी एम थानाधिकारी प्रभुराम ने बताया कि नया जोगापुरा निवासी मोहनलाल (40) पुत्र लादाराम मीणा और रुपाराम (50) पुत्र मालाराम मीणा पोसालिया से नया जोगापुरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में वेरापुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 3 साल की बच्ची सहित तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों गंभीर घायलों को इलाज के लिए शिवगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों व्यक्तियों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सिरोही ट्रॉमा सेंटर में जांच के बाद डॉक्टरों ने रूपाराम मीणा को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान मोहनलाल की देर रात मौत हो गई। 3 साल की बच्ची को इलाज के लिए सुमेरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पालड़ी एम थाने के हेड कॉन्स्टेबल भीम सिंह सिरोही अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर दोनों शव परिजन को सौंप दिए हैं और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *