[ad_1]
![]()
चूरू15 मिनट पहले
पुलिस ने शराबी पति को कोर्ट में पेश किया, जहां उसको पाबंद कर जमानत दे दी गई।
चूरू में शराब पीकर पत्नी और बेटी के साथ मारपीट करना पति को भारी पड़ गया। पत्नी और बेटी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने शराबी पति को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार दोपहर को शराबी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसको पाबंद कर जमानत दे दी गई है।
एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि वार्ड 13 निवासी सांवरमल आदतन शराबी है, जो शराब पीकर घर में सामान की तोड़फोड़ करता है। घर खर्च के लिए रुपए मांगने पर पत्नी और बेटी से झगड़ा करता रहता था और मारपीट करता था। आए दिन की मारपीट से परेशान मां-बेटी ने मंगलवार शाम को थाने में रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने सांवरमल को घर में मारपीट करने और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पहले भी सांवरमल की काफी शिकायतें आ चुकी है। उसको काफी बार समझाया गया था, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं आ रहा था, जिसके कारण उसको गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जमानत मिल गई।
[ad_2]
Source link