मुआवजे की मांग, रैली निकालकर किया प्रदर्शन आंदोलन की चेतावनी | Demand for compensation, warning of protest movement by taking out rally

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

झुंझुनूंएक घंटा पहले

भाजपा के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया

फसल खराबे की उचित गिदरावरी करवाकर मुआवजे दिलवाने की मांग लेकर सोमवार को भाजपा ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में किसान व भाजपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे पहले गर्जना रैली के रूप में किसान व भाजपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उसके बाद धरना देकर जमकर प्रदर्शन किया।

धरने को संबोधित करते हुए बबलू चौधरी ने कहा कि पाले से किसानों की 70 से 80 प्रतिशत फसल खराब हो चुकी है। शत प्रतिशत खराबा होने के बाद भी प्रशासन मानने को तैयार नहीं है। पटवारी सही तरीके से गिरदावरी नहीं कर रहे हैं जिसके कारण उनके फसल खराबे का सही आंकलन नहीं हो रहा है, उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही उनके फसल खराबे का सही आंकलन करवाकर गिरदावरी नहीं की गई तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।

भाजपा नेता सतीश गजराज ने कहा कि किसान ने दिन रात मेहनत कर फसल तैयार की थी। लेकिन पाले से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। शत प्रतिशत खराबा के बावजूद सरकार मुआवजा नहीं दे रही है, किसानों अपनी मांगों को लेकर सड़क पर है, ये प्रदेश सरकार के लिए बड़ी शर्म की बात है।

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन समय रहते उचित तरीके से गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवज नही देगा तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

धरना प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्टर मिला। उचित तरीके से गिरदावरी करवाकर मुआवज देने की मांग की। किसानों ने बताया कि अगर समय रहते समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसान बड़ा आंदोलन करेंगे।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य, सरंपच व पूर्व सरंपच, पार्षद सहित बड़ी संख्या में किसान धरना प्रदर्शन में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *