[ad_1]
![]()
करौली5 घंटे पहले
सपोटरा के नैनिया की रेंज के सांकड़ा वन क्षेत्र में एक सप्ताह में दो लेपर्ड के शव मिलने पर आपसी संघर्ष में मौत की शक जताया है।
सपोटरा के नैनिया की रेंज के सांकड़ा वन क्षेत्र में एक सप्ताह में दो लेपर्ड की मौत हो गई। एक किलोमीटर के दायरे में दोनों के शव मिलने पर वनकर्मी इनकी मौत आपसी लड़ाई के दौरान होना बता रहे हैं।
नैनियां की रेंज के सांकड़ा वन क्षेत्र में डगरा पठार वन के केदार बाबा के देव स्थान के पास खूबका खोह व पारिस का खोहरा में लेपर्ड का विचरण था। क्षेत्र में लेपर्ड के मृत मिलने की सूचना वनकर्मियों को मिलने पर मौके पर पहुंचे। जहां से उन्होंने लेपर्ड के शव को नैनिया की रेंज सपोटरा की चौकी पहुंचाया। जहां पर क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहनलाल सैनी भी पहुंचे। वन विभाग की टीम ने मेडिकल बोर्ड से लेपर्ड के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। एक लेपर्ड का शव पांच दिन पूर्व तथा दूसरे लेपर्ड का शव रविवार सुबह वनकर्मियों को गश्त के दौरान मिला था।
क्षेत्रीय वनाधिकारी मोहनलाल सैनी ने बताया कि 9 फरवरी को गश्त के दौरान एक लेपर्ड का शव मिला था। उसकी उम्र तीन से चार साल के बीच है। वहीं, केदार बाबा देवस्थान के पास ही पारिस का खोहरा में रविवार को दूसरे लेपर्ड का शव मिला है। दोनों के शव एक किमी के दायरे में मिले हैं।
[ad_2]
Source link