सड़क से धूल उठाएंगी, कर्मचारियों को सीवर में नहीं उतरना पड़ेगा | Will pick up dust from the road, employees will not have to enter the sewer

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

उदयपुर23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असम का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार उदयपुर आए गुलाबचंद कटारिया ने रविवार को शहर को 3.60 करोड़ की 7 हाईटेक मशीनों की सौगात दी। सुपर सकर, रोड स्वीपर, सीवरेज जेटिंग मशीनें सौंपते हुए उन्होंने कहा कि अब शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है।

उदयपुर की अ‌ाधी आबादी पर्यटन पर आश्रित है। ऐसे में यहां आने वाले पर्यटक शहर की स्वच्छ छवि लेकर जाएंगे तो दूसरों को भी उदयपुर आने के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान महापौर गोविंदसिंह टाक, उप महापौर पारस सिंघवी और गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर पटेल भी मौजूद थे। नगर निगम को यह मशीनें मुख्यमंत्री बजट घोषणा (2020-21 और 2021-22) के तहत मिली हैं।

स्वच्छता रहेगी तो टूरिस्ट सिटी की छवि सुधरेगी, पर्यटन बढ़ेगा : कटारिया

6 इंच तक के पत्थर काे खींच लेगी सुपर सकर मशीन : गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने बताया कि सुपर सकर मशीन हाई पावर मशीन है। जो सड़क या नाले में पड़े 6 इंच तक के पत्थर को खींच लेगी। शहर की सफाई व्यवस्था में नए संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।

मशीनें व उनकी खासियत
दो रोड स्वीपर : यह सड़क और डिवाइडर के आसपास पड़ी मिट्टी और गंदगी को साफ करेगी।
एक सक्शन मशीन : 4500 लीटर क्षमता की सीवरेज जेटिंग कम सक्शन मशीन सीवर के मलबे को साफ करेगी, कर्मचारियों को उतरना नहीं पड़ेगा।
जेटिंग मशीन : 8500 लीटर क्षमता की दो सीवरेज जेटिंग कम सक्शन मशीन टैंक के सीवर को भी साफ करेगी।
सुपर सकर मशीन : किसी गंदगी को अधिक क्षमता से वैक्यूम कर खीचेंगी।
मड टैंक मशीन : 10 हजार लीटर क्षमता की यह आधुनिक मशीन कीचड़ और मिट्टी उठाएगी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *