[ad_1]
सिरोहीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक

सिरोही नगर परिषद की मंगलवार को आयोजित बजट बैठक में वर्ष 2023-24 के 94 करोड़ 16 लाख के संशोधित बजट का अनुमोदित किया गया।
सिरोही नगर परिषद की मंगलवार को आयोजित बजट बैठक में वर्ष 2023-24 के 94 करोड़ 16 लाख के संशोधित बजट का अनुमोदित किया गया। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने जमकर हंगामा किया और बजट की कॉपी फाड़ी। वे बार-बार पेट्रोल पंप के मामले में स्पष्टीकरण मांगते रहे।
नगर परिषद आयुक्त अनिल झींगानिया ने बताया कि उपसभापति जितेंद्र सिंघी की अध्यक्षता में बजट बैठक आहूत की गई थी। इसमें वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 का संशोधित बजट 89 करोड़ 56 लाख का अनुमोदन करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 94 करोड 16 लाख का अनुमोदन किया गया। इसमें प्रस्तावित आय 88 करोड़ 59 लाख एवं प्रस्तावित व्यय 88 करोड़ 55 लाख अनुमानित रखा गया है। प्रस्तावित आय 88 करोड़ 59 लाख और प्रस्तावित व्यय 88 करोड़ 55 लाख अनुमानित रखा गया है। इसमें प्रारंभिक शेष 5 करोड़ 56 लाख राजस्व आय 42 करोड़ 59 लाख और पूंजी आय 45 करोड़ 99 लाख का प्रावधान रखा गया है।
बैठक में विपक्ष के पार्षदों ने विरोध किए जाने से बजट बहुमत के आधार पर अनुमोदन का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रतिपक्ष नेता मगन मीणा ने बताया कि बजट बैठक शुरू होने के पूर्व बैठक में सवाल उठाया गया कि पहले वाला बजट का पैसा कहां गया, उसका हिसाब बताया जाए। उनकी बात नहीं सुनने पर दिए गए बजट की कॉपी फाड़कर बैठक का बहिष्कार कर वे सभी बैठक छोड़ कमरे से बाहर निकल गए।
[ad_2]
Source link