[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- The Minimum Temperature In Fatehpur Is 9.5 Degrees, There Is A Possibility Of A Drop In Temperature From February 22.
सीकरएक घंटा पहले
सीकर में हल्के बादलों की आवाजाही लगातार जारी है।
शनिवार सुबह कोहरा छाए रहने के चलते सीकर जिले के तापमान में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान आज 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सीकर में 2 दिन तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। वही 22 फरवरी से तापमान में एक बार फिर गिरावट हो सकती है।
सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि इससे पहले शुक्रवार और शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। केंद्र के बाबूलाल कुमावत के मुताबिक शनिवार को कोहरा छाए रहने के चलते तापमान में यह गिरावट दर्ज की गई है। वही जयपुर मौसम केंद्र की रिपोर्ट की माने तो सीकर सहित प्रदेश भर में आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 22 फरवरी से एक बार फिर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तापमान में वापस बढ़ोतरी होना शुरू होगी।
[ad_2]
Source link