आरोप; सम्पति से बेदखल करने के लिए दवा में मिलाया जहर, पुलिस जुटी जांच में | On February 19, 2023, a case was registered against his father in Pali, Rajasthan.

author
0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

पाली24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पाली के मारवाड़ जंक्शन थाने में एक बेटे ने अपने पिता के खिलाफ खांसी की दवा में जहर मिलाकर हत्या करने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मारवाड़ जंक्शन SHO मोहनसिंह ने बताया कि देवली आऊवा निवासी प्रकाश उर्फ पुखराज पुत्र भूराराम सीरवी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की और कारोबार के चलते गांव से बाहर रहता है। इसके चलते उसके पिता देवली आऊवा निवासी भूराराम सीरवी पुत्र लखाराम सीरवी उसे अपनी चल-अचल सम्पत्ति से बेदखल करना चाहते है और गांव में उसके मकान निर्माण का काम रूकवा दिया इसमें उनका सहयोग घेवरराम देवासी कर रहा है। रिपोर्ट में बताया कि परिवार सहित वह 16 फरवरी 2022 को गांव आया और अपने पिता के मकान में रूका। आरोप है कि उसकी खांसी की दवा में उसके पिता भूराराम सीरवी ने चुपके से जहर जैसा कुछ मिला लिया। जिसे पीने से उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे पाली के श्रीराम हॉस्पिटल के ICU में 5 दिन तक भर्ती रहना पड़ा। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है। उनसे उसे जान का खतरा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की।

करीब एक साल बाद करवाया मामला दर्ज
पाली के मारवाड़ जंक्शन थाने के देवली आऊवा गांव निवासी प्रकाश उर्फ पुखराज ने 16 फरवरी 2022 की घटना बताई और करीब एक साल बाद कोर्ट के जरिए 15 फरवरी 2023 को मारवाड़ जंक्शन थाने में मामला दर्ज करवाया। जिसमें अपने पिता भूराराम सीरवी, घेवरराम देवासी पर उसे जान से मारने की नीयत से दवा में जहर मिलाने का आरोप लगाया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *