[ad_1]
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Passengers Going To Delhi And Indore Will Be Inconvenienced Due To Non interlocking Work Between Pipad Road Rai Ka Bagh Stations
जोधपुर33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पीपाड रोड-राई का बाग ट्रेक के बीच दोहरीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में दिल्ली जाने वाली और इंदौर जाने वाली ट्रेनें कुछ दिन तक नहीं चलेंगी। जोधपुर मंडल पर मेड़ता रोड-जोधपुर ट्रैक के बीच स्थित पीपाड़ रोड-राई का बाग स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के लिए नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया कि यह ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
1. गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन दिनांक 15.फरवरी से 17फरवरी तक (03 ट्रिप) रद्द रहेगी। 2. गाडी संख्या 22482, दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन दिनांक 16.फरवरी से 18.फरवरी तक (03 ट्रिप) रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द ट्रेने (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 12465, इंदौर-जोधपुर ट्रेन 15.फरवरी से 17.फरवरी तक (03 ट्रिप) इंदौर से रवाना होगी लेकिन मेडता रोड तक चलेगी। यह ट्रेन मेडता रोड-जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12466, जोधपुर-इंदौर ट्रेन दिनांक 16फरवरी से 18.फरवरी तक (03 ट्रिप) जोधपुर के स्थान पर मेडता रोड स्टेशन से चलेगी । यह ट्रेन जोधपुर-मेडता रोड के बीच आंशिक रद्द रहेगी। 3. गाडी संख्या 12463, दिल्ली सराय-जोधपुर ट्रेन 15 फरवरी को दिल्ली सराय से रवाना होगी। वह मेडता रोड स्टेशन तक चलेगी। यह ट्रेन मेडता रोड-जोधपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12464, जोधपुर-दिल्ली सराय ट्रेन दिनांक 16 फरवरी को जोधपुर के स्थान पर मेडता रोड से चलेगी। यह ट्रेन जोधपुर-मेडता रोड के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
[ad_2]
Source link