अजमेर-जोधपुर से लाए 125 किलो फूलों से सोमनाथ महादेव को सजाया | 18 February 2023: A large number of devotees throng temples in Rajasthan’s Pali to celebrate Maha Shivaratri.

author
0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

पाली25 मिनट पहले

महाशिवरात्रि को लेकर पाली के सोमनाथ महादेव मंदिर में भगवान सोमनाथ का किया गया विशेष शृंगार।

भगवान भोलेनाथ की आराधना का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि पर शनिवार सुबह से ही शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर शहरवासियों ने सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के सोमनाथ महादेव, लाखोटिया महादेव मंदिर सहित शहर के अन्य कई मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवरात्रि को लेकर मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई।

पाली के सोमनाथ मंदिर परिसर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करती महिलाएं।

पाली के सोमनाथ मंदिर परिसर में शिवलिंग पर जलाभिषेक करती महिलाएं।

सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार नजर आई। शिव लिंग पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। दर्शन कर प्रसाद चढ़ा श्रद्धालुओं ने परिवार की खुशहाली की कामना की। शहर में स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, अचलेश्वर महादेव मंदिर, प्रशासन पछाड़ महादेव मंदिर, नंदेश्वर महादेव मंदिर सहित जिले के निम्बोका नाथ महादेव, परशुराम महादेव, धारेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार रही। कई मंदिरों में श्रद्धालु महारुद्राभिषेक पाठ, महामृत्युंजय जाप करते नजर आए।

पाली हेमावास रोड स्थित चाणक्य आश्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए।

पाली हेमावास रोड स्थित चाणक्य आश्रम में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए।

125 KG फूलों से सोमनाथ महादेव का शृंगार
पाली के सोमनाथ महादेव मंदिर के पुजारी दीपक रावल ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर सोमनाथ महादेव का 125 किलो गुलाब, हजारा, जरबरा के फूलों से आकर्षक शृंगार किया गया। फूल जोधपुर और अजमेर से मंगवाए गए। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि को लेकर शनिवार रात को भगवान सोमनाथ महादेव की चार विशेष पूजा की जाएगी। रात 10 बजे पहली आरती होगी। उसके बाद रात 12 बजे भस्म आरती, रात 2 बजे फिर आरती होगी और सुबह 4 बजे अंतिम प्रहर की आरती होगी।

पाली के सोमनाथ महादेव मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।

पाली के सोमनाथ महादेव मंदिर के बाहर दर्शन के लिए लगी श्रद्धालुओं की कतार।

शिवशक्ति चाणक्य मंदिर में रूद्राभिषेक एवं सुन्दरकाण्ड पाठ
पाली हेमावास रोड स्थित चाणक्य आश्रम मे महाशिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आश्रम के प्रधान सेवक नरेश पाण्डे ने बताया की आश्रम के महर्षि जगदीशानंद के सान्निध्य में महाशिवरात्रि महोत्सव पर बारह ज्योतिर्लिंग का रूद्राभिषेक एवं सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। पंडितों द्वारा मंत्रों उच्चारण कर रूद्राभिषेक किया गया। आश्रम महाशिवरात्रि व्रत उपवास वाले भक्तों के लिए सहगार प्रसादी की व्यवस्था की गई। इस मौके त्रिभुवन सिंह मण्डली, विजय सिंह बैंस, पुखराज गहलोत, बाबू भाई कीर, गणपतलाल दवे, विशाल जोशी, महीपाल गुर्जर गौड, सुनिल मेहता, कुलदीप गुर्जर गौड, बाबूभाई देवासी, पुजारी दिनेश वैष्णव, तेजपाल गुर्जर गौड, अमित त्रिवेदी, मुकेश नाबरिया, एडवोकेट महावीर सिंह, सेठराम गहलोत, अयोध्या देवी, कमला देवासी, दीपमाला, इन्द्रा देवी सहित सैकड़ों शिवभक्त मौजूद रहे।

पाली के इंद्रा कॉलोनी में शिव मंदिर में किया गया शिवलिंग का विशेष शृंगार।

पाली के इंद्रा कॉलोनी में शिव मंदिर में किया गया शिवलिंग का विशेष शृंगार।

आम्लेश्वर महादेव मंदिर में हो रही चार प्रहर की पूजा

महाशिवरात्रि पर रेलवे स्टेशन रोड स्थित आम्लेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतार रही। मंदिर में चारों प्रहरों में अलग-अलग वेद से भगवान शिव की आराधना हो रही है। समाजाध्यक्ष PM जोशी ने बताया कि पिछले 13वर्षों से लगातार यहां चारों वेदों से 4 प्रहरों में शिव अभिषक का अनूठा एवं विलक्षण शास्त्र सम्मत अनुष्ठान कार्यक्रम हो रहा है। वाराणसी से आचार्यों के सानिध्य में यह कार्यक्रम किया जाता है। इस बार काशी से दीपक मिश्रा और स्थानीय आचार्यो के सहयोग से अभिषेक एवं स्तुति की जा रही है। उपाध्यक्ष रविशंकर दवे के अनुसार शंकरमठ माउण्ट आबू के महेशानंद गिरी की प्रेरणा से स्वयंप्रकाश गिरी के निर्देशन में सामूहिक पूजा-अर्चना का कार्यक्रम हो रहा है।

कार्यक्रम प्रभारी कमलकांत व्यास के अनुसार प्रथम प्रहर में यजुर्वेद, द्वितीय में सामवेद, तृतीय में अर्थव वेद एवं चतुर्थ प्रहर में ऋग्वेद से अभिषेक किया जा रहा है। मुख्य गर्भगृह में विद्वान आचार्य कृष्णकांत मिश्रा प्रथम प्रहर कें यजमान नरपत दवे परिवार, द्वितीय प्रहर जीतेन्द्र व्यास परिवार, तृतीय प्रहर राजेन्द्र संजीता त्रिवेदी परिवार एवं चतुर्थ प्रहर शिवलाल—विशाल दवे परिवार द्वारा शिवाभिषेक को परिपूर्ण किया जाएगा। मंदिर परिसर में वी.डी. शर्मा एवं सुशीला शर्मा, के.पी. व्यास, मीरा व्यास, नरेश कुसुम व्यास, मुरलीमनोहर बोड़ा, वासुदेव चारण, शंशाक ओझा, सचिव योगेन्द्र ओझा, कोषाध्यक्ष राकेश दवे, दिलीप दवे, ओमप्रकाश व्यास, सिद्वार्थ दवे, माघव दवे, राजेश त्रिवेदी आदि सेवा में जुटे है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *