12 मार्च को बॉलीवुड नाईट में शामिल होंगे, 10 से 12 मार्च तक होगा महोत्सव | Will join Bollywood Night on March 12, the festival will be held from March 10 to 12

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

सीकर23 मिनट पहले

फाइल फोटो।

सीकर जिले में इस बार शेखावाटी महोत्सव 10 से 12 मार्च तक होगा। लगातार तीसरे साल भी महोत्सव के सभी इवेंट लक्ष्मणगढ़ में ही होंगे। योग सेशन को छोड़कर बाकी सभी इवेंट लक्ष्मणगढ़ के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होंगे। इस बार महोत्सव के अंतिम दिन बॉलीवुड नाईट में सिंगर कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे।

टूरिज्म डिपार्टमेंट सीकर की असिस्टेंट डायरेक्टर अनु शर्मा ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 5 बजे से 7 बजे तक शेखावाटी महोत्सव की शुरुआत होगी। इस दिन सबसे पहले गणेश वंदना, वेलकम सेरेमनी, कालबेलिया और भवाई डांस होगा। इस दिन राजस्थान सिंगर सीमा मिश्रा परफॉर्म करेगी। यह तीनों ही कार्यक्रम लक्ष्मणगढ़ के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होंगे।

दूसरे दिन 11 मार्च को सुबह हेरिटेज वॉक होगी। जो लक्ष्मणगढ़ के मुरली मनोहर मंदिर से शुरू होकर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचेगी। सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ऊंट और घोड़ा डांस, साफा बांध, मटका दौड़, कबड्डी, बास्केटबॉल, दादा-पोता गेम्स होंगे। दोपहर एक बजे प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन होगा। शाम 7 बजे से 10 बजे तक भपंग वादन और कवि सम्मलेन होगा। शाम को कवि सम्मलेन में कवि आशकरण अटल (मुंबई), पद्मश्री डॉ सुरेन्द्र दुबे (रायपुर), डॉ प्रवीण शुक्ल (दिल्ली), चिराग जैन (दिल्ली),अनिल अग्रवंशी (दिल्ली) और केसरदेव मारवाड़ी (लाडनू) परफॉर्म करेंगे।

तीसरे दिन 12 मार्च को लक्ष्मणगढ़ के इकोलॉजी पार्क में सुबह 8 से 9 बजे तक योग सेशन होगा। सुबह 9:30 बजे से मेहंदी और रंगोली, वाल पेंटिंग, तीन टांग दौड़ गेम्स और कम्पीटिशन होंगे। दोपहर 1 बजे प्राइज डिस्ट्रियब्यूशन होगा। शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक बॉलीवुड नाईट और अंत में आतिशबाजी के बाद शेखावाटी महोत्सव का समापन होगा। टूरिज्म डिपार्टमेंट सीकर की असिस्टेंट डायरेक्टर अनु शर्मा ने बताया कि बॉलीवुड नाईट में इस बार बॉलीवुड सिंह कैलाश खेर परफॉर्म करेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *