युवती के बहनों ने बताया- बदमाश रोज फोन करते थे, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज | The girl’s sisters told that the miscreants used to call hundreds of times daily, filed a nominated report against two youths

author
0 minutes, 8 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • The Girl’s Sisters Told That The Miscreants Used To Call Hundreds Of Times Daily, Filed A Nominated Report Against Two Youths

जयपुर9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में निजी कॉलेज में एक छात्रा को मनचलों ने इतना परेशान किया तो उसने घर पर सुसाइड कर लिया। घटना सांगानेर सदर थाना इलाके की है। छात्रा ने 12 दिसम्बर 2022 को सुसाइड किया। अब मृतका के पिता की ओर से दो युवकों के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

पीड़िता के पिता ने बताया- उसकी बेटी की मौत के बाद दो अन्य बेटियों ने उसे बताया कि बेटी को दो युवक परेशान करते थे। ये युवक दिन में सैकड़ों बार फोन कर के उसे परेशान किया करते थे। छात्रा को ये युवक घर और कॉलेज के बाहर भी परेशान कर रहे थे। बदमाश युवकों से परेशान होकर युवती ने सुसाइड का फैसला लिया। पीड़िता की मौत के बाद जब पिता को सब पता चला तो ‌वह सांगानेर सदर थाने पहुंचे। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित जब सीनियर पुलिस ऑफिसर के पास गया तो सांगानेर सदर थाना पुलिस ने सूरज और निखिल के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है।

सांगानेर सदर थाना पुलिस ने बताया- वाटिका रोड पर रहने वाली युवती बीए की छात्रा थी। कुछ दिन पहले वह अपनी बीए की मार्कशीट लेने के लिए कॉलेज गई थी। वहां पर उसकी चचेरी बहन और एक सहेली और थी। तीनों कॉलेज के बाहर कॉफी पी रही थी, इस दौरान सूरज और निखिल नाम के दो युवक आए। उन्होंने जबरदस्ती की, गाली गलौच की और अपहरण कर ले जाने की कोशिश की। उस समय तो युवती और उसकी बहन जैसे तैसे घर आ गए। घर आने के बाद युवती ने जहर खा लिया।

पिता ने पुलिस को बताया- दोनों आरोपी बेटी का रेप करना चाहते थे, उसे बदनाम करते थे। उसके वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। रोज सेंकड़ों फोन करते थे। मिलने का दबाव बनाते थे। बेटी की मौत के बाद उसकी सहेली और चचेरी बहन ने इस बारे में पिता को जानकारी दी तो पिता परेशान हो गए। अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी तलाश रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *