[ad_1]
कोटा18 मिनट पहले
शिवालयों में आज से मेले, शिव बारात सहित कई आयोजन
शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर शहर के शिवालयों में विशेष तैयारियां की जा रही है। मंदिरों में विभिन्न आयोजन हो रहे हैं और भक्त बड़ी संख्या में इन में भाग ले रहे हैं। कोटा के भीतरिया कुंड स्थित शिव मंदिर में रूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है और शिवपुराण की कथा चल रही है। यहां शिव बारात निकाली गई। शुक्रवार शाम को 1100 दीपक से चंबल की महाआरती की जाएगी।
महाशिवरात्रि पर शनिवार को 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं थेकडा स्थित शिवालय में भी शिवरात्रि पर विशेष आयोजन होगा। भगवान श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर महावीर नगर कॉम्पीटीशन कॉलोनी रंगबाड़ी मेन रोड पर शिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार से धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर पुजारी पंडित शीतल प्रसाद ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्री रामचरितमानस पाठ के साथ होगा। इस उपलक्ष्य पर इस्कॉन वृंदावन के संत भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज के सानिध्य में हरिनाम संकीर्तन यात्रा निकाली गई।
जो श्री पिप्पलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर कॉम्पिटिशन कॉलोनी एवं रंगविहार क्षेत्र में संकीर्तन करते हुए मंदिर तक आई। रात को 8 बजे भजन संध्या का भी आयोजन रखा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को महा शिवरात्रि पर रात को चारों पहर भगवान का महाभिषेक किया जाएगा।
[ad_2]
Source link