[ad_1]
![]()
पाली21 मिनट पहले
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में रखी युवक की बॉडी जिसे बाद में मोर्चरी में रखवाया गया।
पाली में गुरुवार सुबह हाईवे पर कार और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिसकी बॉडी बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाई गई है।
हॉस्पिटल चौकी प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि हादसा हाईवे पर मठ के निकट हुआ। जिसमें बाइक सवार मालपुरिया कला निवासी 33 साल के राजेंद्र कुमार पुत्र भुंडाराम गुर्जर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक ने कान में एयर फोन लगा रखे थे। हाईवे पर चढ़ते समय कार से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार भी हॉस्पिटल पहुंचा। उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव मोर्चरी में रखवाया।
परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल
हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। बॉडी देखकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा था की कुछ घंटे पहले घर से निकला राजेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहा।
[ad_2]
Source link