[ad_1]
चौमूं7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

चौमूं पुलिस थाना इलाके के जैतपुरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बिजली ट्रांसफार्मर से ट्रक के टकराने ड्राइवर की मौत हो गई।
चौमूं पुलिस थाना इलाके के जैतपुरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बिजली ट्रांसफार्मर से एक ट्रक टकरा गया। ट्रक में करंट दौड़ने ड्राइवर की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरियाणा निवासी समीर (32) पुत्र शेरसिंह के रूप में की गई है।
शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए चौमूं शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया है। जहां पर शनिवार को परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने बताया कि हरियाणा निवासी समीर ट्रक में सामान भरकर जा रहा था। औद्योगिक क्षेत्र में ट्रक को पीछे करने के दौरान सड़क के पास लगे बिजली ट्रांसफार्मर से ट्रक टकरा गया, जिससे ट्रक में करंट दौड़ गया और ड्राइवर की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चौमूं पुलिस थाने के एसआई रामपाल ने बताया कि हादसे को लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
[ad_2]
Source link