पर्सनल काम से बाहर गए थे परिवार, पीछे से लॉक तोड़कर घुसे बदमाश | The family had gone out for personal work, the miscreants entered from behind by breaking the lock

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

जयपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
चित्रकूट नगर और हरमाड़ा इलाके में चोर दो सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर ले गए। (डेमो पिक) - Dainik Bhaskar

चित्रकूट नगर और हरमाड़ा इलाके में चोर दो सूने मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर ले गए। (डेमो पिक)

जयपुर के दो सूने मकानों में चोरी के मामले सामने आए है। मकानों के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। लाखों रुपए के गहने और कैश चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात चित्रकूट नगर और हरमाड़ा इलाके में हुई। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे CCTV फुटेजों को खंगालने के साथ चोरों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि विद्युत नगर चित्रकूट निवासी अरविन्द कुमार मीणा के यहां चोरी हुई। 7 फरवरी को पर्सनल काम से वह परिवार सहित जयपुर से बाहर गए थे। पीछे से चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान के लॉक तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी के लॉकर में रखी सोने की 2 चेन, 5 कानों के सेट, 4 अंगूठी, पायल, चांदी की 5 बिछिया, 5 सिक्के, 8 घड़िया और करीब 5 हजार रुपए चोरी कर ले गए। 11 फरवरी को वापस लौटने पर चोरी का पता चला।

चोरी की दूसरी वारदात हरमाड़ा इलाके में हुई। श्याम नगर हरमाड़ा निवासी मेहरचंद ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 11 फरवरी को सुबह परिवार सहित बाहर गए थे। दिन-दहाड़े चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मकान के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखी सोने की 2 चेन, 2 कानों की झमुकी, 2 अंगूठी, चांदी की 4 पायजेब और 2.60 लाख रुपए चोरी कर ले गए। देर शाम वापस लौटने पर चोरी का पता चला। चोरी की सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *