मानसिक रूप से था परेशान, ड्राइवरी करता था मृतक | Was mentally disturbed, deceased used to drive

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

चूरू4 घंटे पहले

जिले की तारानगर तहसील में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

जिले की तारानगर तहसील में मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर तारानगर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। गर्वमेंट अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुर्पुद कर दिया।

तारानगर सीआई गोविन्दराम बिश्नोई के मुताबिक वार्ड 17 निवासी मनीष कुमार सैनी ने रिपोर्ट दी उसका चचेरा भाई मुकेश कुमार सैनी (32) काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। वह शनिवार रात को खाना खाकर छत पर बने कमरे में गया था। उसने रात के किसी समय कमरे में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके अलावा वह शराब का भी आदी था। सुबह देर तक जब वह नहीं उठा तो परिवार के लोगों ने कमरे के गेट को बजाया। मगर अंदर से किसी प्रकार की कोई आवाज नहीं आने पर घर के लोगों ने देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था।

सूचना पर घर में पुलिस भी पहुंच गई। मुकेश को फंदे से उतारकर गवर्नमेंट अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसका शव मोर्चरी में रखवाया। जहां रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुर्पुद कर दिया। अस्पताल में पहुंचे लोगों ने बताया कि मुकेश के एक दस वर्षीय बेटा है। मुकेश खुद ड्राइवरी करता था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *