[ad_1]
बूंदी2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

देई नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति देई में रविवार को समिति संचालक मण्डल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।
देई नैनवां क्रय विक्रय सहकारी समिति देई में रविवार को समिति संचालक मण्डल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को माल्यार्पण कर मुंह मीठा करवाया गया।
निर्वाचन अधिकारी ऋतु सपरा ने बताया कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन प्राप्त हुए। परन्तु अध्यक्ष पद से शिम्पी जैन और उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र कुमार गोचर के नाम वापस लेने पर अध्यक्ष पद पर ग्राम सेवा सहकारी समिति तलवास अध्यक्ष भैरूलाल राठौर और उपाध्यक्ष पद पर भजनेरी निवासी रामस्वरूप चौपदार निर्वाचित हुए। इसके बाद क्रय विक्रय सहकारी व्यक्तित श्रेणी मे शिम्पी जैन को सर्वाधिक 800, रामस्वरूप चौपदार 612, रामप्रसाद मीना 546, रेखा जैन 732, पिंकी उर्फ डोली को 713 मत मिलने पर निर्वाचित हुए। ग्राम सेवा सहकारी समिति श्रेणी मे सर्वाधिक मत महेन्द्र कुमार नागर 16, श्योजीलाल 14, सत्यनारायण नागर 13, भैरूलाल 12, राजेन्द्र कुमार गोचर 12 निर्वाचित हुए। वहीं, रामलाल मीना गोली द्वारा निर्वाचित हुए। रामलाल मीना खजुरी, राकेश जैन करवर, बाबू मोहम्मद भजनेरी तीनों को 11 मत मिले। इसके बाद गोली से रामलाल मीना निर्वाचित हुए।
निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपे। मतगणना के दोरान सामान्य वर्ग की सीट पर निर्वाचन को लेकर प्रत्याशी द्वारा विरोध करने पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा चुनाव नियमावली से संतुष्ठ किया। इस दोरान देई थानाधिकारी बुद्धराम जाट सहित पुलिस का जाप्ता मौजूद रहा। भैरूलाल राठौर के अध्यक्ष बनने के बाद देई साहू समाज द्वारा साफा पहनाकर मुंह मीठा करवाया गया। इस दोरान समाज नगर अध्यक्ष सुरेश साहू, दुर्गाशंकर साहू, राजेन्द्र साहू सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं, केशोरायपाटन क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष पद पर चौथमल मीणा ओर उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सिंह हाडा निर्वाचित हुए।
कंटेंट: मोहन कटारिया देई
[ad_2]
Source link