दुकान लगाने की बात को लेकर हुआ झगड़ा, लोहे की रॉड से सिर फोड़ कर भागे | There was a quarrel over the matter of setting up a shop, he ran away after breaking his head with an iron rod.

author
0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

जयपुर44 मिनट पहले

मालपुरा गेट इलाके में दुकान लगाने की बात को लेकर हुए झगड़े में दोस्तों ने एक दोस्त का सिर फोड़ कर हत्या कर दी। (डेमो पिक)

जयपुर में एक युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। दोस्तों में दुकान लगाने की बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। लड़ाई के दौरान दोस्तों ने मारपीट कर लोहे की रॉड से उसका सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में देखकर हमलावर दोस्त फरार हो गए। हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान SMS हॉस्पिटल में मौत हो गई। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया- रैगरों का मोहल्ला सांगानेर निवासी ललित देवी ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वह पति रमेश चंद के साथ यहां रहती थी। सांगानेर स्थित सुबाया की मस्जिद के बाहर रमेश प्लास्टिक आइटम की दुकान लगाता था। मस्जिद के बाहर रमेश के दोस्त किशन, रोहित और राहुल भी दुकान लगाते है। पति रमेश की दुकान अच्छी चलने के कारण तीनों दोस्त रंजिश रखने लगे। त्योहार के समय अक्सर पति से झगड़ा कर मारपीट करना शुरू कर दिया।

आरोप है कि 11 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे पति रमेश दुकान लगाने लगा। दुकान लगाने की बात को लेकर तीनों आरोपियों से कहासुनी हो गई। झगड़ा होने पर तीनों आरोपियों ने पति रमेश से मारपीट की। इस दौरान पड़ोसी मौची की दुकान से लोहे की मोगरी (लोहे की रॉड) उठाकर पति रमेश चंद के सिर पर मार दी। लहूलुहान हालत में बेहोश होकर रोड पर गिरने पर तीनों आरोपी वहां से भाग निकले।

आस-पड़ोसियों ने गंभीर हालत में रमेश को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टर्स ने रमेश को जयपुरिया और उसके बाद SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान रमेश की मौत हो गई। आरोप है कि तीनों आरोपी दोस्तों ने उनके रिश्तेदारों में झूठी अफवाह फैला दी। रमेश की गिरने से मौत हुई है। इसी कारण रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम नहीं करवाया। रमेश की हत्या के बाद से आरोपी किशन फरार चल रहा है। मृतक की पति की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *