बोले-सहमति बनेगी तो केंद्र विचार करेगा, CM का ट्वीट-अच्छा अवसर गंवाया | PM said – If there is an agreement, the center will consider, Mehandipur Balaji na mharo pranam, Devnagari ri janta na mhari Ram-Ram

author
0 minutes, 15 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Dausa
  • PM Said If There Is An Agreement, The Center Will Consider, Mehandipur Balaji Na Mharo Pranam, Devnagari Ri Janta Na Mhari Ram Ram

दौसाएक घंटा पहले

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को लेकर केंद्र और राज्य की रस्साकशी जारी है। रविवार को दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सोहना-दौसा खंड का लोकार्पण करने आए प्रधानमंत्री मोदी ने ERCP की गेंद राज्य के पाले में डाल दी।

इसके बाद शाम को ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम ट्वीट करते हुए लिख दिया कि माननीय प्रधानमंत्रीजी, आपने आज अच्छा अवसर गंवा दिया। आप पिछले विधानसभा चुनाव से पहले किए गए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के आश्वासन को पूरा करते तो प्रदेश की जनता स्वागत करती।

दौसा के धनावड़ में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

दौसा के धनावड़ में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

इससे पहले दौसा जिले धनावड़ गांव के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर गेंद फिर राजस्थान सरकार के पाले में डाल दी। कहा- राजस्थान में पानी की समस्या का समाधान करना भाजपा की प्राथमिकता है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच केन-बेतवा नदियों को जोड़ने का काम शुरू हो रहा है। पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में भी पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना और पार्वती, कालीसिंध व चंबल नदियों को जोड़कर एक बड़ी परियोजना का प्रारूप तैयार किया गया है।

रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह ट्वीट किया।

रविवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह ट्वीट किया।

इसके प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने राजस्थान व मध्य प्रदेश की सरकार से साझा किया है। इस परियोजना को नदियों से जुड़ी विशेष समिति ने प्राथमिकता में शामिल किया है। जब दोनों राज्यों (राजस्थान व मध्यप्रदेश) की सहमति हो जाएगी तों केंद्र सरकार इसे आगे बढ़ाने का जरूर विचार करेगी।

ERCP के झंडे लहराए, कुर्सियां तोड़ी

प्रधानमंत्री के मंच पर पहुंचने से पहले सी ब्लॉक में कुछ युवाओं ने हूटिंग करते हुए कुर्सियां तोड़ डाली तो कुछेक ने पुलिसकर्मी की तरफ कुर्सियां उछाली। इससे एक बार सबका ध्यान सी ब्लॉक में हूटिंग कर रहे युवाओं की तरफ गया। वहीं पीएम के भाषण के दौरान ए ब्लॉक में कुछ युवाओं ने ERCP को नेशनल प्रोजेक्ट घोषित करने के झंडे लहराए। जिन्हें वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत शांत करवाया। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ईआरसीपी का जिक्र करने के बाद लोगों में खुशी भी देखने को मिली।

प्रधानमंत्री की सभा के दौरान ईआरसीपी को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की।

प्रधानमंत्री की सभा के दौरान ईआरसीपी को लेकर कुछ लोगों ने हंगामा करने की कोशिश की।

कांग्रेस न काम करती है और न करने देती है

उन्होंने कहा बीते 5 सालों में यदि राजस्थान में डबल इंजन की सरकार रही होती तो पूरा विकास होता। लेकिन कांग्रेस विकास के कार्यों को अटकाने, लटकाने व भटकाने का काम करती है। कांग्रेस के लोग ना तो काम करते हैं और ना ही दूसरों को करने देते हैं।

भाजपा की सरकार वापस लानी होगी

पीएम ने कहा राजस्थान से बीते दिनों में जिस तरीके की खबरें आ रही हैं। उसका संदेश एक ही है कि यहां की संस्कृति और गौरव को बचाना है तो राज्य में भाजपा की सरकार वापस लाना होगा। कांग्रेस कैसे सरकार चलाती है, राजस्थान के लोगों से यह छिपा नहीं है।

प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने आए लोग।

प्रधानमंत्री की सभा में शामिल होने आए लोग।

आज राजस्थान प्रदेश के विकास का उत्सव

35 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पपलाज माता, कैला देवी, देवधाम जोधपुरिया, पंच महादेव का स्मरण किया। उन्होंने कहा दौसा की इस धरती से मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में विराजमान भगवान हनुमानजी, प्रेतराज सरकार व भैरव कोतवाल को प्रणाम करता हूं।

मेहंदीपुर बालाजी ने म्हारो प्रणाम, देवनगरी दौसा री जनता ने म्हारी राम-राम, कुछ दिन पहले ही मुझे भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण की 1111वें अवतरण दिवस का हिस्सा बनने का अवसर मिला और आज यहां मीन भगवान व पंच महादेव की धरती पर आने का अवसर मिला। तब आस्था का उत्सव था और राजस्थान प्रदेश के विकास का उत्सव है।

कार्यक्रम में बड़ी ताताद में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

कार्यक्रम में बड़ी ताताद में बीजेपी की महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।

बाजरे की रोटी का स्वाद याद रहता है

प्रधानमंत्री ने कहा जब मैं दौसा आता हूं तो मुझे आपकी मेहमानवाजी बहुत याद आती है। मुझे भी यहां की बाजरे की रोटी का स्वाद हमेशा याद रहता है। उन्होंने कहा पूरे देश में बाजरे जैसे अन्न को मोटा अनाज कहकर निम्न भाव से देखा जाता था, लेकिन अब श्रीअन्न की नई पहचान दी है। हमारे छोटे किसान विपरीत परिस्थितियों में मेहनत करके अनाज की पैदावार करते हैं। अब इस अन्न को पूरी दुनिया के बाजार में श्रीअन्न के नाम से जाना जाएगा।

हर घर जल में 8 करोड़ कनेक्शन दिए

पीएम मोदी ने कहा भाजपा राजस्थान को नई संभावनाओं का प्रदेश बना रही है। हर घर जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन का मिशन मोड पर काम किया जा रहा है। इसके लिए साढ़े 3 साल में 8 करोड नए कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

PM के स्वागत की होड़

मंच पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भाजपा नेताओं में होड़ देखने को मिली। सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने साफा पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने मेहंदीपुर बालाजी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया तो पांडाल में लोगों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं सांसद जसकौर मीणा ने मीन भगवान की तस्वीर, प्रदेश भाजपा की टीम ने राजस्थान का मैप व वरिष्ठ नेताओं की तरफ से बड़ी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

किरोड़ी का क्रेज, PM के पास जगह मिली

पीएम की सभा के दौरान राज्यसभा सांसद डॉ किरोडीलाल मीणा का क्रेज देखने को मिला। यहां मंच पर पहली पंक्ति में प्रधानमंत्री के पास एक तरफ सतीश पूनिया के बाद सांसद किरोड़ीलाल, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राजेंद्र राठौड़, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया व रंजीता कोली को जगह मिली। जबकि पीएम के दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी व सांसद जसकोर मीणा को जगह मिली।

वहीं पीछे की पंक्ति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रभुदयाल शर्मा, भरतपुर जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल, विधायक मदन दिलावर व प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा को जगह मिली।

वसुंधरा-किरोड़ी में गुफ्तगू

कार्यक्रम समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य नेताओं के मंच से उतरने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व राज्यसभा सांसद डॉ किरोडीलाल मीणा के काफी देर तक गुफ्तगू हुई। एग्जिट गेट पर दोनों के बीच हुई गुफ्तगू सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

मोदी बोले- कांग्रेस बॉर्डर पर सड़क बनाने से डरती थी:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन में कहा- उन्हें सैनिकों के पराक्रम पर शक था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे के पहले फेज का उद्घाटन किया। इसके बाद सभा में PM ने कहा- कांग्रेस सीमावर्ती इलाकों में सड़क बनाने से डरती थी। उन्हें लगता था कि दुश्मन हमारी बनाई सड़कों से चलकर देश के भीतर आ जाएगा। मुझे समझ नहीं आता कि कांग्रेस क्यों हमारे सैनिकों के शौर्य और बहादुरी को कम आंकती रही है।

PM ने कहा- सीमा पर दुश्मनों को रोक देना और उन्हें मुंहतोड़ जवाब देना हमारी सेना को बखूबी आता है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बिना नाम लिए इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साल भर तक बजट को डिब्बे में बंद रखा। गलती किसी से भी हो सकती है, लेकिन यह साबित होता है कि कांग्रेस के पास न विजन है, न उसकी बातों में वजन है। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *