[ad_1]
![]()
जोधपुर6 मिनट पहले
रघुरामन ने कई बुक्स का उदाहरण देते हुए शहरवासियों को मैनेजमेंट के टिप्स दिए।
जोधपुर. मैनेजमेंट गुरु एन रघुरामन रविवार को डॉ एसएन मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में हुए दैनिक भास्कर के कार्यक्रम में लोगों को मैनेजमेंट फंडा सिखाए। उन्होंने कई कहानियों, उदाहरण के मध्यम से जोधपुराइट को मैनेजमेंट गुरु सिखाए। उन्होंने कहा हमेशा किसी के लिए अच्छा सोचें, अच्छा करें आपके साथ इसका रिटर्न जरूर लौटकर आएगा। आप जैसा व्यवहार करोगे बच्चा भी वही करेगा। क्योंकि करंट जनरेशन देखकर ही सीखती हैं।
उदाहरण देकर बताया की यदि किसी दिन कामवाली बाई नहीं आती है। उसकी वजह जानने के लिए फोन करने के बजाय उसके घर जाओ। वहां जाने पर आपको वहां का माहौल देखने का मौका मिलेगा। उसकी प्रॉब्लम देखकर सॉल्यूशन का विचार आएगा।
रात को कहीं भी हो 9 बजे तक घर आ जाएं। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 80 प्रतिशत अपराध रात को 9 बजे से सुबह 4 बजे की बीच होता है। इसलिए अपने आप को ऐसी कोई सिचुएशन में मत डालिए जिससे कोई प्राब्लम हो।
– यदि आप चाहते हैं आपका बच्चा समय पर घर आए तो सबसे पहले आपको भी समय पर आना होगा।
– जिंदगी में किसी एक चीज पर अटूट विश्वास रखो। फिर चाहे वो भाई, दोस्त, मां, पिता कोई भी हो।
-रोज लाइफ में 2 छोटे काम करो। इससे 2 चीजें सीखने को मिलेगी।
– स्टूडेंट्स से कहा रोज 4 पेज कुछ न कुछ पढ़ने चाहिए जो आपके सिलेबस के बाहर हो।
– संडे को परिवार के साथ समय बिताए।
– फिजिकल फिटनेस जरूरी है। फिजिकल फिटनेस महत्वपूर्ण है।
– आप जो भी कुछ करोगे वो आपके पास वापस आएगा।
– आप जाने अंजाने में कहीं भी कुछ करोगे उसका परिणाम आपको मिलेगा।
– 50 रुपए पॉकेट मनी मांगने के बजाय 5 रुपए कमाकर देखो। इससे पता चलेगा कि पैसे की वैल्यू क्या है।
[ad_2]
Source link