[ad_1]
![]()
धौलपुर7 मिनट पहले
पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और जांच में जुटी है।
धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में बस स्टैंड पर एक टेंपो ने 2 राहगीरों को टक्कर मार दी। टेंपो की टक्कर से दोनों राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए धौलपुर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
मृतक युवक सतीश (28) पुत्र धनीराम निवासी भरभुजा पुरा जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) के परिजनों ने बताया कि सतीश अपने दोस्त नरसी (30) पुत्र कालीचरन के साथ मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में स्थित नगर बाबा की जात करने के लिए आगरा से मुरैना जा रहा था। धौलपुर बस स्टैंड पर मुरैना जाने के लिए दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार टेंपो ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान सतीश ने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर निहालगंज थाना प्रभारी विजय मीणा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट दी है। जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
[ad_2]
Source link