लोकसभा अध्यक्ष ने कहा- आध्यात्म का प्रमुख केंद्र बनेगा मंदिर | Speaker of the Lok Sabha said – the temple will become the main center of spirituality

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

बूंदी3 घंटे पहले

देई के बाबा श्याम मंदिर में गुरुवार को 121 फीट ऊंचा ध्वज स्थापित किया गया।

देई के बाबा श्याम मंदिर में गुरुवार को 121 फीट ऊंचा ध्वज स्थापित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रहे। स्पीकर बिरला ने बाबा श्याम के दर्शन के बाद ध्वज की विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि बाबा श्याम का दर्शन और मार्गदर्शन दोनों कल्याणकारी हैं। उनके जीवन से हमें त्याग और बलिदान करते हुए सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।

देई के बाबा श्याम मंदिर में गुरुवार को 121 फीट ऊंचा ध्वज स्थापित किया गया।

देई के बाबा श्याम मंदिर में गुरुवार को 121 फीट ऊंचा ध्वज स्थापित किया गया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान की धरती शक्ति के साथ भक्ति और आध्यात्म की भी धरती है। खाटूश्याम मंदिर, सालासर बालाजी, नाथद्वारा मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी धाम सहित यहां आस्था के अनेक केंद्र हैं। यह सभी केंद्र हमें सेवा और समर्पण की राह दिखाते हैं। वहां जाने मात्र से हमारा अन्तर्मन और हमारी चेतना आध्यात्म और धर्म से परिपूर्ण हो जाती है। उन्होंने 121 फीट ऊंचे ध्वज की स्थापना की परिकल्पना के लिए श्याम बंधू परिवार की सराहना भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केशवरायपाटन विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि बाबा श्याम का यह मंदिर एक वरदान के समान है। बाबा श्याम हारे का सहारा है, जब व्यक्ति को कहीं आस नहीं रह जाती तो वह श्याम बाबा की शरण में आता है और उसका मनोरथ अवश्य पूरा होता है। इससे पूर्व श्याम बंधु परिवार के जिलाध्याक्ष राजा राम मीणा ने अतिथियों का स्वागत किया।

ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रधान पंचायत समिति नैंनवा पदम नागर, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष हेमराज नागर, भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष महावीर मीणा, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष संपत जैन, पूर्व सरपंचत सुशीला साहू, गीता मीणा, जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा, शैतान सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश जिंदल, रामेश्वर सैनी मंडल अध्यक्ष, शिवा राठौर मण्डल अध्यक्ष बसोली, बाबूलाल मीना मण्डल अध्यक्ष पेच की बावड़ी, राजेन्द्र सिंह सोलंकी मण्डल अध्यक्ष नैनवा, नाथूलाल निर्मल, लक्की चोपड़ा, दुर्गा लाल राठोर, ओम गोयल, चेतन शर्मा, सम्मत जैन, श्योजीलाल, रोडुलाल, हीरालाल भजनेरी, कन्हैयालाल बोया, आकाश नगर, आकाश मित्तल सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *