राइकाबाग-पीपाड़ रोड स्टेशनों के बीच सफल स्पीड ट्रायल, जल्द ही डबल लाइन पर दौड़ेंगी ट्रेनें | Successful speed trial between Raikabagh-Pipad road stations, trains will soon run on double line

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

जोधपुर6 घंटे पहले

राइकाबाग जंक्शन से पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच 120 की स्पीड से ट्रेन दौड़ी। आज स्पीड ट्रायल का सफल ट्रायल रन हुआ। वेस्टर्न सर्किल के रेलवे संरक्षा आयुक्त आर के शर्मा ने गुरुवार को उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर राइकाबाग जंक्शन से पीपाड़ रोड जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकृत रेल लाइन पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से सफल स्पीड ट्रायल लिया। उनके द्वारा फिट मिलते ही इस पर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि रेलवे संरक्षा आयुक्त शर्मा ने मंडल के पीपाड़ रोड से राइकाबाग जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच 44 किलोमीटर रेल मार्ग पर कराए गए दोहरीकरण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद गुरुवार सुबह मुख्यालय और मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सीआरएस स्पेशल ट्रेन से 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सफल रन ट्रायल लिया।
उन्होंने बताया कि सीआरएस स्पेशल ट्रेन राइकाबाग जंक्शन रेलवे स्टेशन से सुबह 11.14 बजे रवाना हुई तथा 11.44 बजे पीपाड़ रोड रेलवे स्टेशन पहुंची जिसकी स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा आंकी गई। स्पीड ट्रायल के सफल होने से अधिकारियों और कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही जोधपुर मंडल पर फुलेरा से राइकाबाग रेल मार्ग पर अब कुचामन सिटी से राइकाबाग तक 204 किलोमीटर रुट खंड पर रेल दोहरीकरण का कार्य पूरा करवा किया गया है।
इससे पूर्व रेलवे संरक्षा आयुक्त ने गरुवार सुबह बनाड़ से राइकाबाग जंक्शन रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत नॉन इंटरलॉकिंग पेच का बारीकी ट्रॉली निरीक्षण किया तथा दोहरीकृत ट्रेक पर इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता परखी। इस दौरान उन्होंने जोधपुर कैंट व राइकाबाग रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के संबंध में रेलवे पांडेय और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा से विस्तृत चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि संरक्षा आयुक्त ने मंगलवार को निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पीपाड़ रोड जंक्शन से बनाड़ स्टेशनों के बीच ट्रॉली निरीक्षण किया था।
अधिकारी जो रहे उपस्थित
ट्रॉली निरीक्षण व स्पीड ट्रायल के दौरान संरक्षा आयुक्त शर्मा के साथ उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वेदप्रकाश,मुख्य चीफ इंजीनियर (प्रोजेक्ट) एस एल मीणा, डिप्टी चीफ इंजीनियर पी के भाकल,मुख्य मालभाड़ा प्रबंधक मधुकर राउत,चीफ इंजीनियर ओ पी मीणा, प्रमुख चीफ इलेक्ट्रिक इंजीनियर एस के सिन्हा, चीफ सिग्नल एंड टेलिकॉम इंजीनियर अनुराग,अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन,उप मुख्य निर्माण अभियंता रामनिवास जाट सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *