[ad_1]
![]()
राजसमंदएक घंटा पहले
मियाला में मिनरल फैक्ट्री पर आईटी टीम का सर्वे ।
राजसमंद में भीम उपखण्ड के मियाला गांव में एक मिनरल फैक्ट्री पर आईटी टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। आईटी टीम के सर्वे की कार्यवाही सुबह से शुरू की गई जो शाम तक चली। जानकारी के अनुसार चैतन्य इंटरनेशनल मिनरल्स की मुख्य शाखा उदयपुर में आईटी की बुधवार को सर्वे की कार्यवाही प्रारंभ हुई थी।
उसी क्रम में गुरुवार सुबह 6 बजे से ही आईटी के 25 से 30 अधिकारियों की टीम ने फैक्ट्री पहुच कर सर्वे कार्य प्रारंभ किया। फैक्ट्री से 15 से 20 ट्रक प्रतिदिन माल तैयार किया जाता है। हालांकि सर्वे कार्य के दौरान पहुंचे पत्रकारों को कार्यवाही की जानकारी नहीं दी गई । फैक्ट्री में लगभग 200 मजदूर कार्य करते हैं।
मियाला गांव में अचानक इस तरह की कार्यवाही को ग्रामीण समझ ही नहीं पाए। बाद में ग्रामीणों को मालूम पड़ा कि यहां पर आईटी टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इस कार्यवाही को लेकर देर रात तक कोई स्पष्ट जानकारी नही मिल पाई।
[ad_2]
Source link