[ad_1]
हनुमानगढ़35 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

टाउन पुलिस ने सोमवार रात गांव मटोरियांवाली ढाणी के पास से बाइक सवार 2 युवकों को 140 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है।
टाउन पुलिस ने सोमवार रात गांव मटोरियांवाली ढाणी के पास से बाइक सवार 2 युवकों को 140 ग्राम स्मैक (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच गोलूवाला पुलिस को सौंपी गई है। गिरफ्तार दोनों युवक गांव मटोरियांवाली ढाणी के निवासी हैं।
एसआई पूर्णसिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम सोमवार रात को गश्त करते हुए रोही मटोरियांवाली ढाणी में सेमनाला पुलिया पर पहुंची तो बाइक पर दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने बाइक रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार घबरा गए और बाइक को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने पीछाकर बाइक रूकवाकर तलाशी ली तो 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से रमेश उर्फ धोलू जाट (25) पुत्र भूपराम और दीपक उर्फ दीपू जाट (22) पुत्र रायसिंह जाट निवासी मटोरियांवाली ढाणी को गिरफ्तार कर बाइक जब्त की। मामले की जांच गोलूवाला पुलिस थाना प्रभारी एसआई भजनलाल लावा कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link