झाँसी: रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन झांसी का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न l

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

झाँसी / आकाश कुलश्रेष्ठ,

रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन झांसी का होली मिलन समारोह राष्ट्रीय महामंत्री ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर फेडरेशन अतर सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामबली शर्मा की मुख्य अतिथि एवं जोनल उपाध्यक्ष जे.के. त्रिपाठी व विधायक रवि शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष आर के सहरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की l
राष्ट्रीय महामंत्री ने 1958 से लेकर रेलवे पेंशनर फेडरेशन की स्थापना से लगातार अभी तक की यात्रा की जानकारी दी l
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय रेल के सभी डिवीजन में झांसी डिवीजन की टीम सबसे अच्छा कार्य कर रही है, साथ ही अंचल अर्जरिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर सभी ने बधाई दी व माला पहनाकर स्वागत किया l
 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बताया कि संपूर्ण भारत में कुल 6250 शाखाएं कार्यरत हैं जिसमें से झांसी मंडल में वर्तमान में सात शाखाएं काम कर रही हैं, मंडल अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि झांसी में यह 28 वां होली मिलन समारोह है, यह आफिस प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से लेकर 12:00 तक खुलता है, जो भी आता है उसकी समस्या का निदान करने के लिए मंडल पदाधिकारी जाकर अधिकारियों से मिलते हैं और समस्या का समाधान करवाते हैं l
संचालक मंडल महामंत्री एस.के. अग्निहोत्री एवं आभार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष अंचल अर्जरिया ने व्यक्त किया l

(होम डेकोरेशन एवं सपनों का घर बनवाने के लिए संपर्क करें)

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *