>कार्यालय के कुछ गोपनीय दस्तावेज, सरकारी पत्रावलियां, बिल्स, जनसूचना, शिकायती प्रार्थना पत्र, तथा वार्डनों की पत्रावलियां आदि जानबूझकर जलाने की आशंका !
झाँसी : पूरे उत्तर प्रदेश में जहाँ दिनांक 23 जनवरी 2026 को शाम 6:00 बजे से 6 बजकर 10 मिनट तक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा था तो वहीँ झाँसी पुलिस लाइन के मैदान में भी मॉक ड्रिल का आयोजन नागरिक सुरक्षा, फायर सर्विस एवं अन्य विभागों द्वारा किया जा रहा था l
वहीँ सूत्रों से जानकारी के अनुसार नागरिक सुरक्षा कार्यालय में कुछ गोपनीय दस्तावेज जलने की जानकारी प्राप्त हुई l
यह आग तब लगी जब डिप्टी कंट्रोलर के साथ एक और अधिकारी पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल में गए हुए थे तथा नागरिक सुरक्षा कार्यालय में 2 बाबू के साथ कार्यालय गार्ड (होम गार्ड सिपाही) कार्यालय में मौजूद थे l
जानकारी के अनुसार कार्यालय में रखी कुछ गोपनीय दस्तावेज, सरकारी पत्रावलियां, बिल्स, जनसूचना, शिकायती प्रार्थना पत्र, तथा वार्डनों की पत्रावलियां आदि कागजों को आग के हवाले इसलिए किया गया होगा जिससे किसी को कोई नुकसान होने की आशंका हो या किसी की नौकरी या रिकॉर्ड प्रभावित हो सकता था l
पहले भी बिना सुरक्षा फाइल लेकर गया था बाबू !
इसके पहले भी कार्यालय का एक कनिष्ठ लिपिक अपनी साईकिल के कैरियर पर बिना बांधे, बिना सक्षम अधिकारी के साथ फाइलों को कार्यालय में बिना एंट्री कराये ले जाता हुआ दिखाई दिया था l
सर्विस बुक भी गायब हो चुकी हैं !
आपको जानकार यह आश्चर्य होगा कि नागरिक सुरक्षा कार्यालय से सबसे महत्वपूर्ण फाइल सर्विस बुक भी एक अधिकारी सहित एक कनिष्ठ लिपिक की गायब हो चुकी है l
इतना सब झाँसी नागरिक सुरक्षा कार्यालय में होने के बाद यह उच्च अधिकारिओं नगर मजिस्ट्रेट, जिला अधिकारी द्वारा जांच करना आवश्यक है कि आखिर उन कागजों को आग के हवाले क्यों किया गया ?