IPD में 4-5 लोगों ने की मारपीट; FIR दर्ज, आरोपियों का सुराग नहीं | Accused of assaulting 4-5 people while working in IPD, FIR registered

author
0 minutes, 2 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

दौसाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
दौसा जिले के मंडावर अस्पताल में वार्ड बॉय से मारपीट के बाद बिखरे पड़े मेडिकल यंत्र। - Dainik Bhaskar

दौसा जिले के मंडावर अस्पताल में वार्ड बॉय से मारपीट के बाद बिखरे पड़े मेडिकल यंत्र।

दौसा जिले के मंडावर कस्बे में सामुदायिक हॉस्पिटल में शुक्रवार रात 4-5 लोगों ने घुसकर कर्मचारी से मारपीट और गाली गलौज की। इसे लेकर मंडावर थाने में शनिवार को मामला दर्ज कराया गया लेकिन रविवार शाम तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा।

सामुदायिक अस्पताल प्रभारी डॉ. नरसीराम मीना ने शनिवार को मंडावर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात ड्यूटी पर तैनात वार्ड बॉय रमनलाल मीना के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी और उपकरणों को तोड़ दिया। एक नर्स अनिला लखेरा ने बीच बचाव किया।

सामुदायिक अस्पताल प्रभारी डॉ. नरसीराम मीना ने 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात अस्पताल प्रभारी डॉ. नरसीराम मीना अस्पताल की आईपीडी में मरीजों को देख रहे थे। इस दौरान चार-पांच लोग गाली-गलौज करते हुए अस्पताल में घुस आए।

इस दौरान वार्ड बॉय रमनलाल ने उनसे गाली गलौज करने का कारण पूछा तो उन्होंने रमनलाल को पीट दिया। उसके साथ अभद्रता भी की। आरोपियों ने बीपी जांच यंत्र को तोड़ दिया। राजकार्य में बाधा पहुंचाई। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों में से एक अलीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह राजपूत था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इनपुट: विजय सिंह नांगलोत

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *