[ad_1]
![]()
जोधपुर2 घंटे पहले
जोधपुर शहर के अशोक उद्यान में 25वे लोकानुरंजन मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नगाड़ा बजाया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को अशोक उद्यान में 25 वा लोकानुरंजन मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि इस उद्यान और ओपन एयर थिएटर को बने हुए 25 साल हो गए लेकिन पहली बार यहां कार्यक्रम हो रहा है।
सीएम के भाषण से पहले राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने मंच से संबोधित करते हुए मांग की थी कि इस उद्यान का नाम सम्राट अशोक उद्यान से बदलकर फिर जन नायक अशोक गहलोत उद्यान करना चाहिए। इस पर पीएम ने अपने भाषण में जवाब दिया कि नाम का कोई महत्व नहीं है सम्राट के नाम से भी उद्यान रहे तो कोई दिक्कत नहीं।
उन्होंने कहा कि यह बड़ी बात है कि 15 राज्यों के 1000 कलाकार यहां जुटे हैं। इस प्रकार के आयोजन से एक राज्य की संस्कृति को अन्य प्रदेशों में जानने का मौका मिलता है।
100 करोड़ का बजट और 100 दिन का काम सरकार देगी
सीएम ने कहा कि कलाकार हमारे प्रदेश की थाती है। कलाकारों के लिए 100 करोड़ का बजट रखा है और इससे भी बड़ी बात है कि उनको 100 दिन का रोजगार सरकार अपनी तरफ से देगी।
साहित्यकारों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जोधपुर में होगा
सीएम गहलोत ने कहा कि कोमल कोठारी, सीताराम लालस, विजयदान देथा और कन्हैया लाल सेठिया के नाम से साहित्यकार सम्मान समारोह जो सरकार ने घोषणा की है उसका राज्य स्तरीय कार्यक्रम भी जोधपुर में होगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी का 1957 से लेकर अब तक स्वर्णिम इतिहास रहा है।
कलाकारों ने मंच पर बिखेरी छटा
कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री अनवर खा ने गणेश वंदना और केसरिया बालम से की। के बाद अलग-अलग राज्यों के कलाकारों ने अपनी संस्कृति की झलक मंच पर पेश की।
सीएम ने मोबाइल में कैद की संस्कृति
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मंच पर साकार हुई देश के अलग-अलग प्रांतों की संस्कृति को अपने मोबाइल में कैद करने से नहीं रोक पाए। अंत में उन्होंने सभी कलाकारों के साथ में फोटो भी खिंचवाए।
[ad_2]
Source link