[ad_1]
जयपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

सांगानेर थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या की प्लानिंग करने के मामले में पति सहित तीन को अरेस्ट किया।
जयपुर में पति ने ही पत्नी के मर्डर की प्लानिंग कर डाली। गृह क्लेश के चलते उसने साजिश की। एक लाख रुपए में पत्नी की हत्या की सुपारी भी दे डाली। सांगोनर थान पुलिस ने हत्या की साजिश के आरोप में शनिवार को पति सहित तीन जनों को अरेस्ट किया है।
DCP (ईस्ट) डॉ. राजीव पचार ने बताया कि 10 फरवरी को एक महिला ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी शादी साल 2020 में हुई थी। हाल में वह सांगानेर में पति के साथ रह रही थी। दोनों के बीच अनबन के चलते 9 फरवरी को पति ने खुशीराम व रामलाल को बुलाकर कार से कैलादेवी घुमने की कहते हुए अपने साथ ले गए। | उस समय कार में दोनों आरोपी भी थे। रास्ते में पति दुकान पर सामान लेने उतर गया। तभी दोनों आरोपी उसे सवाई माधोपुर की तरफ ले गए।
रास्ते में आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर गहने व मोबाइल छीन लिए। उसके बाद जैसे की मारने लगे तो पुलिस की गाड़ी आ गई। इस दौरान बदमाश वहां से भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थानाप्रभारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस ने तीनों आरोपियों के साथ साजिश में काम ली गई कार व अन्य सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि एक लाख रुपए में पति ने ही पत्नी की हत्या की सुपारी दी थी।
[ad_2]
Source link