[ad_1]
झुंझुनूं23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

शिव बारात शोभायात्रा में शामिल होने के लिए पीले चावल बांटते शिवभक्त।
भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ी रात्रि महाशिवरात्रि शनिवार को मनाई जाएगी। जहां मंदिरों में विशेष पूजा, अभिषेक व अन्य धार्मिक अनुष्ठान होंगे। वहीं शहर में पहली बार भगवान शिव की बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। समारोह को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को शिव भक्तों ने शहर के मुख्य स्थानों पर घर-घर व दुकान-दुकान जाकर पीले चावल बांटे।
कार्यक्रम संयोजक सुभाष नायक ने बताया कि शनिवार को सुबह 8:15 बजे चूणा चौक स्थित रामलीला पार्क में भगवान शिव के पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद संतों के सानिध्य में दोपहर 1 बजे चूणा चौक से भगवान शिव की बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए इंदिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय पहुंचेगी।
शोभायात्रा के दौरान फूलों से सजे रथ में संत के आगे 221 महिलाएं कलश व युवा भगवा ध्वज लेकर चलेंगे। इस दौरान भगवान शिव परिवार, राम दरबार व शिव गणों की झांकियां साथ रहेगी। इसके बाद स्कूल में दोपहर तीन बजे संतों के प्रवचन, भजन संध्या, संतों का सम्मान व आचार्य संजय शास्त्री के सानिध्य में शिव व पार्वती का विवाह संपन्न करवाया जाएगा।
इधर, भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के नेतृत्व में शिव भक्तों ने गांधी चौक, नेहरू बाजार, कपड़ा बाजार, फूटला बाजार, सब्जी मंडी, गुदड़ी बाजार, जोशियों का गट्टा, खेतानों का मोहल्ला, सफेदी माता मंदिर, टीबड़ों का मोहल्ला, किसान कॉलोनी, फौज का मोहल्ला आदि क्षेत्र में पीले चावल बांटकर शिव भक्तों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस दौरान ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, मुरारीलाल नायक, विवेक चौधरी, नंदलाल सैनी, रविंद्र चौहान, आर्यन, लोकेश चौधरी, मनीषा, सोनम, पिंकी आदि मौजूद थे।
डूंडलोद में देर रात तक बही भजनों की गंगा : नवलगढ़ | डूंडलोद के हीरानाथ शिवधाम गुरुकुल आश्रम में चल रहे शिवरात्रि महोत्सव तहत गुरुवार रात को जागरण हुआ। योगी जीतनाथ महाराज ने स्वागत किया। इस जागरण में कैलाशनाथ महाराज, स्मृतिनाथ महाराज, योगी पीर रामनाथ महाराज, जसनाथ महाराज, प्रकाशदास महाराज, विकास नाथ महाराज, गोपालनाथ महाराज, गुलाबनाथ महाराज, सुंदरनाथ महाराज, पंचमनाथ महाराज, चंद्रमादास महाराज ने एक से बढ़कर भजनों की प्रस्तुति देकर भगवान को रिझाया। भास्कर दुलड़ ने आभार जताया।
बीजेपी नेता डॉ. वीरपाल सिंह शेखावत ने आश्रम परिसर में 21 कुंडीय यज्ञ शाला बनवाने की घोषणा की। जीतनाथ जी संतों का सम्मान किया। सम डूंडलोद की मल्लिका ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान डॉ.वीरपाल सिंह शेखावत, गिरधारी इन्दोरिया, सुमन कुल्हरी, दिनेश वर्मा, शिवरतन मोरारका, विजेन्द्र डोटासरा, मनीष चौधरी, सुभाष जागिड़, प्रधुम्न खंडेलवाल, चंद्रपाल दुलड़, कपिल सैनी, प्रमोद बलौदा, सुरेंद्र खिचड़, उमाशंकर शर्मा, अनिल घोड़ेला, बनवारी लाल जागिड़, आशुतोष महला, राजवीर उदावत, अनिल, राजपाल मुहाल, दिनेश शर्मा, प्रदीप मुहाल, कुलदीप बुडानिया, ताराचंद कालेर,चंद्र रतन गुर्जर, सुभाषचंद्र शर्मा, महेंद्र दादरवाल, हरीश सेन,महेश कुमार, राजेश कुमार ख्यालिया, सुनील पूनिया, संदीप डांगी, संदीप चाहर,बरवि नायक,अतिश नायक, पुरुषोतम शर्मा आदि मौजूद थे।
[ad_2]
Source link