[ad_1]
सवाई माधोपुर24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

हाईवे पर बहता पानी।
सवाई माधोपुर के मानसरोवर बांध की मुख्य नहर शुक्रवार शाम को टूट गई। जिससे प्रशासन व आस पास ग्रामीण सकते में आ गये। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस व सिंचाई विभाग के अदिकारी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने नहर को बंद करवाया। इसी के साथ ही मुख्य की मरम्मत का काम शुरु कर दिया गया।
सिंचाई विभाग के JEN रोहित सैनी ने बताया कि शुक्रवार को मानसरोवर बांध की मुख्य नहर में लीकेज की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी, पुलिस व प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने तुरन्त प्रभाव से नहर को बन्द करवाया गया।
अधिकारियों ने नहर को जब तक बन्द करवाया गया, तब तक पानी टोंक चिरगांव NH- 552 पर गया। यह पानी बांध के डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित जैतपुर गांव में घुस गया। जिसके चलते प्रशासन ने यहां से करीब 8 मकान को खाली करवाया। इसी के साथ ही प्रशासन ने मुख्य नहर को बंद करवाया। नहर को बंद करवाने के बाद सिंचाई विभाग ने लीकेंज की मरम्मत का काम शुरु कर दिया। इस दौरान यहां पर करीब एक से डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। करीब डेढ़ घंटे बाद पानी उतरने पर फिर से यहां आवागमन सुचारू हो सका।
[ad_2]
Source link