पारदी गैंग के 8 बदमाशों ने शटर तोड़कर की थी डकैती, 5KG चांदी और कार जब्त | 4 accused arrested for robbing 125 kg of silver from jewelery shop in baran

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

बारां12 मिनट पहले

पुलिस ने शक के आधार पर चारों आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने डकैती की बात कबूल कर ली।

बारां जिले में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर 125 किलो चांदी ले जाने वाली अंतरराज्यीय गैंग के 4 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 किलो से ज्यादा चांदी और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

डीआईजी कल्याणमल मीना ने बताया कि 12 फरवरी को छीपाबड़ौद कस्बे में होली के खूंट निवासी गौतमचंद गोयल ने रिपोर्ट दी थी। उन्होंने बताया था कि मकान के नीचे ही उसकी ज्वेलरी की दुकान है। 11 फरवरी को शाम करीब 6 बजे के दुकान बंद कर घर आ गया। देर रात करीब 3 बजे दुकान से खटपट की आवाज आई, तो उसने मकान की खिड़की से बाहर देखा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और कुछ लोग खड़े थे। उसके छोटे भाई ने उनको भगाने की कोशिश की तो एक आरोपी ने उस पर गुलेल से हमला कर दिया। 8-9 नकाबपोश बदमाश उसकी दुकान से कट्टों में सामान ले गए। नीचे आकर देखा तो दुकान का शटर टूटा था और बड़ी तिजोरी भी टूटी हुई थी, जिसमें रखे करीब 125 किलो चांदी के गहने अज्ञात बदमाश ले गए।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। घटनास्थल पर एफएसएल, एमओबी, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल की विभिन्न टीमों को मौके पर बुलवा कर सबूत जुटाए गए और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मामले को लेकर स्पेशल टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिरों से मिली सूचनाओं, साइबर सेल के विश्‍लेषण और सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह के साथ ही स्थानीय लोगों का हाथ होने पर शक जताया। पुलिस ने शक के आधार पर तेज सिंह गुर्जर, प्रमोद सोनी, प्रमोद उर्फ गोलु, सूरज खरवाल को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने डकैती की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 किलो चांदी बरामद करने के साथ ही चोरी के लिए इस्तेमाल कार भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

कल्याणमल मीना ने बताया कि आरोपी तेज सिंह 2 साल से गांव छोड़कर परिवार के साथ छबड़ा में गणपति कॉलोनी में रहता है। उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले बल्लु सांसी और छीपाबड़ौद के प्रमोद उर्फ गोलु से थी। तेज सिंह और बल्लु ने अपने दोस्त गुगोर निवासी सूरज खारवाल से संपर्क किया और प्रमोद उर्फ गोलु ने छीपाबड़ौद के प्रमोद सोनी से संपर्क किया। इसके बाद इन लोगों ने गौतम चंद गोयल की दुकान चिह्नित कर डकैती की योजना बनाई। इसके लिए मध्य प्रदेश की पारदी गैंग के सदस्यों खेजड़ा निवासी पवन पुत्र बापुड़ा, गंगु पुत्र बापुड़ा, देवेंद्र पुत्र राधेश्याम, बीलाखेड़ा निवासी रामकिशोर, केदार पुत्र बाबु, सोनू पुत्र रामप्रसाद, संजय पुत्र चतरसिंह, मिथुन पुत्र माखन और अन्य से संपर्क किया। इसके बाद बल्लु सांसी और सूरज खारवाल अपनी-अपनी गाड़ियों से 11 फरवरी को पारदी गैंग के सदस्यों को बैठाकर छीपाबड़ौद आए, जहां उन्होंने ज्वेलरी शॉप में डकैती की।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *