पीड़िता ने पति के खिलाफ दरगाह थाने में दर्ज कराया मामला | The victim filed a case against her husband in the Dargah police station

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

अजमेर39 मिनट पहले

दरगाह थाना पुलिस जांच में जुटी।

अजमेर में एक महिला से पहले निकाह करने, बाद में मारपीट कर छोड़ने और फिर मौखिक रूप से तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने दरगाह थाने में अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पीड़िता महिला।

पीड़िता महिला।

भगवानगंज चौराहा अजमेर कोसर शेख पत्नी सैयद शब्बे हेदार पुत्री नूर मोहम्मद (24) ने रिपोर्ट देकर बताया कि 10 दिसम्बर 2022 को सैयद शब्बे हेदर से मुस्लिम रिती रिवाज अनुसार मस्जिद में काजी के समक्ष हुआ। उसके बाद पति दुर्व्यवहार, बदसलुकी व मारपीट करता रहता था। निकाह के पश्चात वह तारागढ़ अजमेर पर रहने लगा तथा उसे भगवानगंज अजमेर में छोड़ दिया। बाद में किसी भी तरह की कोई बातचीत व मेलमिलाप करना भी बंद कर दिया।

तारागढ़ पर मीरा साहब के उर्स पर जब दर्शन करने गई तो पति मिला और प्रताडित करने लगा। उसने कहा कि उसे कोई रिश्ता नहीं रखना और उसने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक, कहते हुए तीन तलाक दे दिया। बाद में कहा कि सारी झंझट दूर कर दी है। उसे रोकने व समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई दुर्गेश कुमार को सौंपी है।

पढे़ं ये खबर भी…

2 मिनट में बैंक से 5.40 लाख रुपए लूटे:पिस्टल दिखाकर 3 लोगों को लॉकर रूम में बंद किया, अफसर की बाइक से भागा

हथियारबंद बदमाश ने 2 मिनट में बैंक से 5.40 लाख रुपए लूट लिए। पिस्टल के दम पर कैशियर समेत तीन लोगों को लॉकर रूम में बंद किया। बैंक अफसर की बाइक से फरार हो गया। वारदात अजमेर जिले के किशनगढ़ में टांक पेट्रोल पंप के पास आदर्श को-ऑपरेटिव बैंक में सोमवार दोपहर 2.20 बजे हुई। (पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक)

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *