स्पीकर ने कहा- गुलाबचंद और मैं एक कॉलेज में पढ़े, रघु बोले- दोनों में होशियार कौन था? | Rajasthan Vidhan Sabha Update; Gulab Chand Kataria, CP Joshi | Ashok Gehlot

author
0 minutes, 4 seconds Read
Spread the love

[ad_1]

जयपुर5 मिनट पहले

असम के राज्यपाल मनोनीत होने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया विधानसभा में सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं। आज विधानसभा पहुंचते ही पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने कटारिया को राज्यपाल बनने की बधाई दी। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 11 बजे स्पीकर सीपी जोशी ने प्रश्नकाल शुरू करने से पहले कटारिया को राज्यपाल बनने की बधाई दी।

कटारिया इसी सप्ताह नेता प्रतिपक्ष और विधायक का पद छोड़कर असम के राज्यपाल का चार्ज संभाल सकते हैं। स्पीकर की बधाई के बाद कटारिया ने कहा कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर काम करूंगा, आपका सम्मान बना रहे, इसका पालन करूंगा।

स्पीकर ने कहा- कटारिया और मैं एक ही कॉलेज में पढ़े हैं
स्पीकर जोशी ने सदन में कटारिया को बधाई देते हुए कहा- मुझे राजेंद्र राठौड़ ने अभी कहा कि आपको यह भी कहना है कि हम दोनों एक ही कॉलेज में पढ़े हैं। कटारिया मेरे निर्वाचन क्षेत्र के गांव देलवाड़ा के रहने वाले हैं, जहां मेरे पिताजी ने टीचर के रूप में अपना जीवन शुरू किया। इसलिए भी मुझे खुशी है, मुझे उम्मीद है वे राज्यपाल के तौर पर वे हमें स्वागत करने का मौका देंगे।

रघु शर्मा बोले-आप दोनों में से पढ़ाई में होशियार कौन था?
स्पीकर के बोलने के बाद विधायक रघु शर्मा ने कहा- जब दोनों एक ही कॉलेज में पढ़े तो पढ़ाई में होशियार कौन था? स्पीकर ने कहा कि जब कटारिया गवर्नर का काम संभालकर वापस आएंगे तब सदन में स्वागत के वक्त जवाब दूंगा।

स्पीकर सीपी जोशी ने विधानसभा के अपने चैंबर में गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल बनने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जोशी ने सदन में भी कटारिया को बधाई दी। अलग-अलग पार्टियों में होने के बावजूद जाेशी और कटारिया एक-दूसरे का सम्मान करते रहे हैं।

स्पीकर सीपी जोशी ने विधानसभा के अपने चैंबर में गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल बनने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। जोशी ने सदन में भी कटारिया को बधाई दी। अलग-अलग पार्टियों में होने के बावजूद जाेशी और कटारिया एक-दूसरे का सम्मान करते रहे हैं।

स्पीकर बोले- मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं

स्पीकर ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मुझे खुशी है कि इस सदन के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल मनोनीत किया गया है। कटारिया को सदन और राजस्थान की जनता की तरफ से हम शुभकामनाएं देते हैं। मैं आशा करता हूं कि कटारिया अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को उसी तरीके से निभाएंगे जैसा एक जनप्रतिनिधि के रूप में अभी तक करते रहे हैं।

जोशी ने कहा- मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, मैं बिरला ही विधानसभा अध्यक्ष होऊंगा कि विधानसभा चल रही है और सदन के सदस्य प्रतिपक्ष के नेता को राज्यपाल मनोनीत किया हो, उनका स्वागत करने का मौका मिला, मैं अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

कटारिया बोले- संवैधानिक मर्यादाओं में काम करूंगा

कटारिया ने कहा- प्रश्नकाल में समय लेना उचित नहीं है, लेकिन आपने और सदन के सभी सदस्यों ने मेरी इस नियुक्ति पर बधाई दी, उसके लिए आभारी हूं। आप सबको और राजस्थान की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि राजस्थान के प्रतिनिधि के तौर पर जो संवैधानिक मर्यादाएं हैं, उनके दायरे में रहते हुए अपने काम को अंजाम दूंगा। आप सबका सम्मान बना रहे, इसका हर वक्त पालन करूंगा।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *