झाँसी: मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब ने कराया कन्या भोज व भजन-कीर्तन का आयोजन….

author
0 minutes, 0 seconds Read
Spread the love

@आकाश कुलश्रेष्ठ,

झांसी। मणिकर्णिका वूमेन्स क्लब द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर सर्व नगर स्थित सर्वेश्वरी माता मंदिर प्रांगण में धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कन्या भोज, भजन-कीर्तन एवं कन्याओं को उपहार वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

 कार्यक्रम की शुरुआत मां सर्वेश्वरी की पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण भक्तिमय हो गया। उपस्थित महिलाओं ने श्रद्धा भाव से भजनों में सहभागिता करते हुए आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

इसके उपरांत कन्याओं को ससम्मान भोजन कराया गया तथा उन्हें उपहार वितरित किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार एवं नारी सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर सपना सरावगी, ओमनी राय, नूपुर अग्रवाल, तमन्ना राय, संयुक्त शर्मा, मोनिका कोचर, अंजलि अग्रवाल, सोनिया सिंह, प्रेरणा सहवानी, श्वेता जैन, ज्योत्सना शर्मा सहित अन्य गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का समापन मातारानी के जयकारों के साथ हुआ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *