उम्मेद सागर को बचाने का आंदोलन जारी, लोगों का मिल रहा समर्थन, अगले सप्ताह तय होगी रूपरेखा | Movement to save Umaid Sagar continues, people are getting support, outline will be decided next week

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

जोधपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

उम्मेद सागर बांध के बंधे और कैचमेंट की 742 बीघा में हुए अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण को स्वैच्छा से हटाने की अंतिम मियाद खत्म होने के बावजूद चिह्नित अवैध निर्माण और अतिक्रमण नहीं हटाने के खिलाफ मारवाड़ जागरण मंच का आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर दे। मंच अगले सप्ताह बड़ी बैठक करेगा, जिसमें आंदोलन की रुपरेखा तय की जाएगी।

दैनिक भास्कर की इस मुहिम के समर्थन में मारवाड़ जागरण मंच भी लंबे समय से आंदोलनरत हैं। कलेक्ट्रेट के सामने शनिवार को हुए धरना-प्रदर्शन को मिले समर्थन के बाद मंच अब बड़े आंदोलन के मूड में नजर आ रहा है। इसके लिए मंच शहर के विभिन्न संगठनों, राजनीतिक संगठनों के लोगों के साथ नागरिकों को साथ लेकर प्रशासन पर उम्मेद सागर के बंधे व कैचमेंट में हुए अतिक्रमण व अवैध निर्माण को हटाने का दबाव बनाएगा।

शनिवार को हुए धरना प्रदर्शन में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि यह क्लोजर के समय स्टोरेज का बड़ा साधन है, प्रशासन तुरंत इस पर हुए अवैध निर्माण व अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करे।

मंच के अध्यक्ष डॉ. गजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि इस आंदोलन में संत बस्तीराम महाराज, राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन जोधपुर के अध्यक्ष रणजीत जोशी, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, त्रिपोलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक सोनी, पूर्व पार्षद विश्वजीत जोशी, महाराज गजसिंह शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष गोपालसिंह भलासरिया, आदर्श शर्मा, कांग्रेस नेता नरपत पन्नू, सुरेंद्र डांगी, फिरोज खान, चेतन वैष्णव, महेंद्र गौड़, रणजीतसिंह ज्याणी, एसके बिस्सा ने खुला समर्थन दिया है।

डॉ. राठौड़ ने आरोप लगाया कि प्रशासन की इस ढिलमुल कार्यशैली से बंधे एवं कैचमेंट एरिया में पहले से 20% अवैध निर्माण व अतिक्रमण बढ़ गए, लेकिन 742 बीघा जमीन की मालिक पीएचईडी आगे की कार्रवाई का कोई प्लान नहीं बना पा रहा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब प्रशासन के साथ मिलकर पीएचईडी ने उम्मेद सागर के बंधे और कैचमेंट का सर्वे कर लिया है।

इस दौरान अवैध निर्माण व अतिक्रमण को चिह्नित कर लिया है तो फिर कार्रवाई करने में इतनी देरी किस स्तर पर रोकी हुई है। मंच ने ऐलान किया कि जब तक उम्मेद सागर के बंधे व कैचमेंट पर हुए अवैध निर्माण व अतिक्रमण नहीं हटेंगे तब तक आंदोलन जारी रखेंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *