नाथद्वारा मंदिर मंडल में संपदा अधिकारी हैं; 152 RAS अफसरों का तबादला | Estate Officer in Nathdwara Mandir Circle; 152 RAS officers transferred

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

राजसमंद37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
प्रदेश के आरएएस अधिकारियों के तबादले में राजसमंद के अधिकारी भी शामिल।  - Dainik Bhaskar

प्रदेश के आरएएस अधिकारियों के तबादले में राजसमंद के अधिकारी भी शामिल। 

प्रदेश में शनिवार देर रात जारी हुई 152 आरएएस अधिकारियों के तबादला सूची में राजसमंद में भी फेरबदल हुआ है। राजसमंद एसडीएम अब बृजेश गुप्ता होंगे। बृजेश गुप्ता नाथद्वारा मंदिर मंडल में सम्पदा अधिकारी के पद पर हैं।

प्रदेश में संयुक्त शासन सचिव देवेन्द्र कुमार ने देर रात को तबादला सूची जारी की। जिसमें आमेट उपखण्ड अधिकारी निशा सहारण के स्थान पर उपायुक्त एस.एम.एस.ए एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर से रक्षा पारीक को लगाया है। निशा सहारण को भीलवाड़ा जिले में बदनोर एसडीमए के पद पर भेजा है।

राजसमंद एसडीएम डॉ. दिनेश राय सापेला को बांसवाड़ा में अतिरिक्त जिला कलक्टर के पद पर ट्रांसफर किया है। वहीं नाथद्वारा एसडीएम अभिषेक गोयल को को सांगोद में एडीएम के पद पर लगाया है व नाथद्वारा एसडीएम के पद मनमोहन शर्मा को लगाया है। मन मोहन शर्मा बारां में सहायक कलक्टर प्रशिक्षणधीन के पद पर कार्यरत हैं।

वहीं राजसमंद से मोनिका सामोर जो सहायक कलेक्टर प्रशिक्षणधीन हैं को अजमेर जिले के टाडगढ में एसडीएम बनाया है। इसी प्रकार शिव राज मीणा को करौली जिले के नादोती में उपखण्ड अधिकारी बनाया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *