होली त्योहार के मद्देनजर घर लिपाई के लिए गई थी मिट्टी लेने | In view of the Holi festival, went to get soil for plastering the house

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

उदयपुर32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
उदयपुर में खेरवाड़ा के दबायचा गांव में शनिवार को दो महिलाओं की मिट्टी ढहने के बाद उसमें दबने से दर्दनाक मौत हो गई। - Dainik Bhaskar

उदयपुर में खेरवाड़ा के दबायचा गांव में शनिवार को दो महिलाओं की मिट्टी ढहने के बाद उसमें दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

उदयपुर में खेरवाड़ा के दबायचा गांव में शनिवार को दो महिलाओं की मिट्टी ढहने के बाद उसमें दबने से दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक 17 साल की ना​बालिक है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। शिल्पा (17) पुत्री पूनम हंगात निवासी डबायचा, रमिला (40) पत्नी मगन हंगात, निवासी डबायचा की मौके पर मौत हो गई।

जबकि मृतक शिल्पा की मां सुरता पत्नी पूनम हंगात के गंभीर घायल होने से गुजरात के भिलोड़ा में इलाज को ले जाया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद जब आसपास लोगों की इसकी जानकारी लगी तो भीड़ जमा हो गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और जेसीबी बुलाई गई।

जेसीबी से मिट्टी हटाकर निकाले गए शव
पुलिस के अनुसार होली त्योहार के मद्देनजर महिलाएं घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी खोदते हुए वे गहरी जगह पहुंच गई, जहां अचानक मिट्टी की दीवार उन पर ढहने से एक नाबालिक सहित दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला बुरी तरह घायल है जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। जेसीबी की मदद से मिट्टी को हटाकर शव को निकाला गया। जिन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *