मजदूरों को चाय देने गया था, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती | Went to give tea to laborers, hospitalized in critical condition

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

चूरू4 मिनट पहले

कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान मजदूरों को चाय देने गया नाबालिग लड़का छत से नीचे गिर गया।

तारानगर तहसील के ढाणी कुम्हारान गांव में शनिवार दोपहर कंस्ट्रक्शन कार्य के दौरान मजदूरों को चाय देने गया नाबालिग लड़का छत से नीचे गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिवार के लोगों ने घायल हालत में लड़के को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया। सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

अस्पताल में ढाणी कुम्हारान निवासी मोहनलाल ने बताया कि उनके घर में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। मजदूर छत का काम कर रहे थे। उसी दौरान उसका 17 साल का पोता भंवरलाल उनको चाय देने गया था। इसी दौरान चाय पीने के बाद खाली गिलास लेकर चलते ही उसका पैर फिसल गया। जिससे वह छत से गिर गया। नीचे गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट आई है। लड़के को लहूलुहान हालत में निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज किया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल में गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *