नव संवत्सर पर निकलेगी शोभायात्रा, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री आएंगे | Shobhayatra will come out on new year, Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham will come

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

उदयपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति और नगर निगम के साझे में समारोह के साथ 23 मार्च को नव संवत्सर पर दोपहर 2 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बतौर अतिथि शामिल होंगे। समारोह में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें लगभग 25 हजार कलश एवं 20 हजार डांडियों के साथ मातृ शक्ति भाग लेंगी।

इस बार आकर्षण का मुख्य केंद्र महाराष्ट्र के बैंड, राधा-कृष्ण की झांकी, शिव दरबार की झांकी रहेगी। नगर निगम के उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के अधिक से अधिक लोग शामिल हों, इसके लिए टोलियां निकलेंगी। पीले चावल एवं पत्रक से आमजन को आमंत्रण दिया जाएगा। कलश यात्रा फतह स्कूल, जगदीश मंदिर, भूपालपुरा ग्राउंड से शुरू होगी।

मुख्य शोभायात्रा नगर निगम प्रांगण से शुरू होगी, जिसमें वाहन, झांकियां, डीजे, स्केट्स आदि शामिल होंगे। सभी यात्राओं का संगम देहलीगेट चौराहे पर होगा। यहां से यात्रा आगे बढ़ते हुए भंडारी दर्शक मंडप जाकर सभा के रूप में परिवर्तित होगी। जहां धीरेंद्र शास्त्री उद्बोधन देंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *