टॉप 10 अपराधियों में शामिल था, 3 साल से काट रहा था फरारी | Rajasthan kota Kota rural police caught top 10 criminals

author
0 minutes, 1 second Read
Spread the love

[ad_1]

कोटा39 मिनट पहले

टॉप 10 अपराधियों में शामिल था, 3 साल से काट रहा था फरारी।

जिले की ग्रामीण पुलिस ने नकबजनी के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रूपा कंजर नारायणपुरा जिला झालावाड़ का निवासी है। इसके खिलाफ झालावाड़ व कोटा में करीब 6 मामले दर्ज है। आरोपी कोटा ग्रामीण के टॉप 10 वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल था।ओर पिछले तीन सालों से फरारी काट रहा था।

कोटा ग्रामीण एडिशनल एसपी अरूण माच्या ने बताया कि आरोपी कनवास थाना क्षेत्र में 8 जून 2020 को एक मकान से टिफिन में रखे 4 लाख 69 हजार व सोने चांदी के जेवर चोरी कर फरार हुआ था। वहीं मोड़क थाना क्षेत्र से 21 मई 2021 को एक मकान से सोने चांदी के गहने व नगदी लेकर फरार हुआ था। इस मामले में पुलिस ने गजरा उर्फ गजराज व रामपाल कंजर को गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने के डर से रूपा कंजर फरार हो गया था। कंजर गैंग का सरगना रूपा गिरफ्तारी के डर से एमपी, के मंदसौर, राजगढ़, इंदौर व उज्जैन में फरारी काट रहा था। आरोपी से फरारी के दौरान की वारदातों के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य वारदातें खुलासे की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *