झाँसी :प्राचीन हनुमान मंदिर, दक्ष प्रजापति समाज श्री राम मंदिर प्राचीन सिंह पीठ, स्कूल, ज्ञान मंदिर स्कूल के पास से शराब की दुकान हटाए जाने हेतु उप्र मुख्य मंत्री को दिया प्रार्थना पत्र।

author
0 minutes, 6 seconds Read
Spread the love

 

रिपोर्ट @ आकाश कुलश्रेष्ठ,

 

जहाँ शराब पीने वालों के सर के ऊपर बैठकर बोलती है शराब, और खासकर मजदूर वर्ग लोग जहाँ शराब में पैसा खर्च कर अपनी दिन भर की कमाई को नशे में उड़ा देते हैं और उनका परिवार दो जून की रोटी खाने के लिए तरस जाता है और कई घर बर्बाद हो जाते हैं, तथा साथ ही स्कूली छात्रों की पढाई में भी नकारात्मक असर पड़ता है ।
  इसी सम्बन्ध में जहाँ लक्ष्मी गेट से पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का जिस हनुमान मंदिर से रोड शो शुरू हुआ था वहीं अन्य कई मंदिर तथा बच्चों की शिक्षा के मंदिर (स्कूल) भी स्थित हैं के पास से शराब की दुकान हटा कर किसी अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के सम्बन्ध में क्षेत्रीय सभासद (भाजपा ) ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया l
मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में वार्ड क्रमांक 19 के सभासद अरविन्द खटीक ने प्रार्थना पात्र द्वारा बताया कि वार्ड क्रमांक 19 बंगलाघाट में काफी समय से शराब कि दुकान हटाने की मांग मोहल्ले वासियों द्वारा की जा रही है l

जब शासन एवं प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई तो फिर मोहल्ले वासियों द्वारा विरोध में जन-आंदोलन किया गया जिसकी सूचना शासन व प्रशासन व सभी जन-प्रतिनिधियों को दी गई, आंदोलन करीब 20 से 25 दिन तक चला इसको समाप्त करवाने के लिए झांसी सदर विधायक रवि शर्मा स्वयं आये एवं वचन दिया था कि यह शराब की दुकान अब यहां नहीं आएगी l
 पत्र में बताया कि मुख्यमंत्री का जो रोड शो लक्ष्मी गेट हनुमान मंदिर से शुरू हुआ था यह शराब की दुकान वहां से 30 से 40 मीटर दूरी पर स्थित है और यदि वास्तविकता की जानकारी की जाए तो इस समय लक्ष्मी गेट में जवान उम्र के व्यक्तियों की मृत्यु दर बहुत है जिनकी आयु 30 से 35 वर्ष की रही, मोहल्ला लक्ष्मी गेट व बांग्ला घाट की आबादी करीब 45 ,000 के करीब है, यहां पर अधिकतर परिवार कमजोर व दलित समाज के हैं सभी लोग मेहनत मजदूरी करते हैं व शराब की दुकान पास होने के कारण शाम के समय सभी शराब का सेवन करते हैं जिससे उनके परिवार के भरण पोषण में काफी परेशानी होती है यही वजह है कि इस शराब की दुकान का विरोध जन आंदोलन में बदल गया था और इस बात की पुष्टि शासन प्रशासन व समाचार पत्र व जन्म प्रतिनिधि ने भी की थी l
मुख्यमंत्री से यह निवेदन किया गया कि इस शराब की दुकान को तुरंत निरस्त करके हटवाई जाए जिस मोहल्ले का विकास हो सके और समस्त बंगला घाट, हजारयाना, चतुरयाना, लक्ष्मी गेट वासी आपके अति आभारी रहेंगे l
इसकी शिकायत ऑनलाइन भी की गई है l

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *